फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाहाबाद से कानपुर के बीच ईएमयू का रास्ता साफ

Thu, 25 Feb 2016 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद से कानपुर के बीच ईएमयू ट्रेन चलाने का रास्ता रेलमंत्री सुरेश प्रभु ने साफ कर दिया है। दैनिक यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर रेल प्रशासन ने कानपुर में मेमो शेड बनाने का ऐलान किया है। मेमो शेड के निर्माण के बाद रेलवे कानपुर से इलाहाबाद, लखनऊ, झांसी, मानिकपुर, मुगलसराय आदि स्थानों के लिए ईएमयू ट्रेन की शुरूआत कर देगा। बृहस्पतिवार को उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक अरुण सक्सेना ने कानपुर में मेमो शेड बनाए जाने की पुष्टि की है।
विज्ञापन

महाप्रबंधक ने बताया कि मेमो शेड के लिए 49 करोड़ रुपये रेल मंत्रालय ने स्वीकृत किए हैं। बता दें कि अभी यूपी में सहारनपुर में ही मेमो शेड है।

 इस वजह से ईएमयू और डीएमयू में कोई खराबी आती है तो उसे सहारनपुर या दिल्ली भेजा जाता है। इस वजह से कानपुर, इलाहाबाद, वाराणसी, लखनऊ आदि शहरों में ईएमयू और डीएमयू ट्रेनें कम संख्या में चलती हैं। यात्री पिछले काफी समय से मांग कर रहे थे कि कानपुर, इलाहाबाद, वाराणसी, लखनऊ आदि शहरों में दैनिक यात्रियों की सहूलियत के लिए ईएमयू (इलेक्ट्रिक मल्टीपिल यूनिट) ट्रेनों  की संख्या बढ़ाई जाए। इस बार प्रभु ने यात्रियों की यह पुकार सुन ली है। उन्होंने कानपुर में मेमो शेड बनाने की मंजूरी दी है। यहां मेमो शेड बनने के बाद इलाहाबाद, मुगलसराय, लखनऊ, वाराणसी आदि शहरों के बीच ज्यादा से ज्यादा ईएमयू ट्रेन दैनिक यात्रियों के लिए शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें