फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल से निरंजन होकर नहीं जा सकेंगे चौक

Thu, 25 Feb 2016 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
निरंजन डॉट पुल की मरम्मत के लिए 26 से 28 फरवरी एवं तीन से छह मार्च के बीच सिविल लाइंस से चौक आने-जाने का रास्ता बंद रहेगा। ऐसा होने से सबसे ज्यादा समस्या स्कूली बच्चों को होगी, क्योंकि पटरी पार पुराने शहर से बड़ी संख्या में बच्चे सेंट जोसेफ, सेंट मेरीज, बीएचएस, जीएचएस आदि स्कूलों में पढ़ने आते हैं। रास्ता बंद होने के बाद बच्चों को स्कूल आने के लिए लंबा चक्कर लगाना पड़ेगा।
विज्ञापन


निरंजन डॉट पुल के मरम्मत की योजना लंबे समय से बन रही है। पुराने शहर को नए शहर से जोड़ने वाले इस बेहद व्यस्त और महत्वपूर्ण सड़क पर यातायात काफी अधिक होने के कारण काम शुरू कराने में अड़चन आ रही थी लेकिन अब रेलवे प्रशासन ने डॉट पुल के मरम्मत का काम पूरा कराने की योजना तैयार कर ली है। इसके तहत यहां तीन एवं चार दिन के दो चरणों में काम कराया जाएगा। पहले चरण में 26 फरवरी से 28 फरवरी और दूसरे चरण में तीन मार्च से छह मार्च के बीच डॉट पुल की मरम्मत होगी। एनसीआरए के सीपीआरओ बिजय कुमार के मुताबिक इस दौरान सिविल लाइंस से जानसेनगंज, चौक की ओर आवाजाही पूरी तरह बंद रहेगी।

इससे सबसे ज्यादा परेशानी स्कूल जाने वालों बच्चों और व्यापारियों को होगी। चौक, जानसेनगंज, लीडर रोड, हीवेट रोड, बहादुरगंज आदि से बड़ी संख्या में बच्चे सिविल लाइंस और उसके आसपास के स्कूलों में पढ़ने आते हैं। ट्राली, रिक्शा, विक्रम, आटो, वैन, बसों के साथ अभिभावकों के साथ यह बच्चे निरंजन डॉट पुल के नीचे से होकर ही स्कूल पहुंचते हैं। यह रास्ता बंद होने के बाद उन्हें लीडर रोड से पानी टंकी फ्लाईओवर होकर या फिर रामबाग रेलवे क्रासिंग पार कर आना होगा।
विज्ञापन


 मऊआइमा एवं सेवाइत के बीच स्थित सघनगंज रेलवे क्रासिंग (रेलवे फाटक संख्या-67सी) पर ट्रैक के कार्य के लिए 26/27 फरवरी की रात दस बजे से सुबह छह बजे तक सड़क यातायात बंद रहेगा। उत्तर रेलवे प्रयाग के सहायक मंडल इंजीनियर के मुताबिक इस दौरान छोटी गाड़ियां सोरांव की ओर फाटक से 50 मीटर पहले उत्तर की ओर गुजरने वाले रास्ते से होकर तथा फूलपुर की ओर से फाटक से दो सौ मीटर पहले सघनगंज मोड़ से दक्षिण की ओर सेवाइत स्टेशन से होते हुए निकल सकेंगे।

आनंद विहार टर्मिनस से कोलकाता को जाने वाली गाड़ी संख्या 13132 आनंद विहार-कोलकाता एक्सप्रेस बृहस्पतिवार को नहीं आएगी। किन्हीं कारणों से यह ट्रेन बुधवार को आनंद विहार टर्मिनस से निरस्त कर दी गई है। एनसीआर के सीपीआरओ बिजय कुमार के मुताबिक इस गाड़ी में आरक्षण कराने वाले नियमानुसार रिफंड प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें