फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर की गेंदबाजी से आनंद शुक्ला एकादश सेमीफाइनल में

Thu, 25 Feb 2016 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
यादवेंद्र यादव के अर्धशतक (53) और अमर चौधरी की घातक गेंदबाजी (6.2-1-11-5) की बदौलत आनंद शुक्ला एकादश ने रिजवी ग्रुप मुंबई को 50 रन से हराकर दसवीं आल इंडिया जस्टिस एसएन द्विवेदी क्रिकेट प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया जहां उसका मुकाबला शुक्रवार को यूपीसीए से होगा।
विज्ञापन


मदन मोहन मालवीय स्टेडियम पर बुधवार से शुरू हुई प्रतियोगिता में टॉस जीतकर पहले खेलने उतरी आनंद शुक्ला एकादश ने 43 ओवर में 200 रन (यादवेंद्र यादव 53, सिद्धार्थ दास 33, फैज अहमद 31, शिवाकांत शुक्ला 29, आशीष यादव 23, रजत पालीवाल 4/28, ध्रुव प्रताप 3/23) बनाकर रिजवी ग्रुप को 40.2 ओवर में 150 रन (ऋषभ मिश्र व अलमास शौकत 38-38, रजत पालीवाल 27, विनायक शुक्ला 22, अमर चौधरी 5/11, अंशुमान पाण्डेय 2/22) पर समेट दिया।    

इससे पहले मंडलायुक्त राजन शुक्ला ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। प्रतियोगिता के सचिव डॉ. सुरेश द्विवेदी और यूपीसीए उपाध्यक्ष ताहिर हसन ने उनका स्वागत किया। एसीए कोआर्डिनेटर आरपी भटनागर ने धन्यवाद ज्ञापन एवं एसडी कौटिल्य ने संचालन किया। इस मौके पर एसीए रिसीवर डॉ. सुनील वर्मा, मोहम्मद तारिक, देवेश मिश्र, रमेश पाल, डॉ. नजमी रहमान, डॉ. जूली ओझा, सोमेश्वर पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें