फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तो टूटी फूटी सड़कों से गुजरेगा दधिकांदो

Fri, 04 Sep 2015 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद ब्यूरो। दधिकांदो मेले के आयोजन को लेकर पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों व मेला समितियों के पदाधिकारियों की बैठकों का भी दौर शुरू हो गया है। मंडलायुक्त राजन शुक्ला की अध्यक्षता में सुलेमसराय दधिकांदो मेला कमेटी पदाधिकारियों व पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक कमला गेस्ट हाउस सुलेमसराय  में हुई।
विज्ञापन


बैठक में कमेटी के पदाधिकारियों ने मुंडेरा से लेकर चौफटका तक ध्वस्त हो चुकी सड़कों का मुद़्दा प्रमुखता से उठाया। पदाधिकारियों ने कहा कि जिस तरीेके सड़कें क्षतिग्रस्त हैं उन पर मेले का आयोजन संभव ही नही है। मंडलायुक्त राजन शुक्ला ने निर्देशित किया कि सुलेमसराय बाजार चौराहा से गल्ला मंडी तक दो सौ मीटर इंटरलाकिंग सड़क बनायी जाय। जिसका निर्माण कल से शुरू करा दिया जाय।

कमेटी पदाधिकारियों ने क्षेत्र में जर्जर बिजली ताराें का भी मुद्दा उठाया। मंडलायुक्त ने बैठक में उपस्थित विभागीय अधिकारियों को नि र्देशित किया कि जर्जर तारों को समय रहते बदल दिया जाय ताकि मेले के दौरान किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो। मंडलायुक्त ने बैठक में उपस्थित बिजली, नगर निगम, पुलिस, गंगा प्रदूषण, स्वास्थ्य, नागरिक सुरक्षा, समेत सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे तैयारियों को समय रहते पूरा कर लें। बैठक में मेला आयोजन कमेटी के अध्यक्ष वीरेंद्र केसरवानी, मेला प्रभारी सुभाष केसरवानी, पंकज पाठक, सुनील केसरवानी, अतुल केसरवानी, थाना प्रभारी महेंद्र सिंह समेत कई अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें