prayagraj news : दिल्ली में सांसद रीता जोशी ने संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी कृष्ण गोपाल से मुलाकात की।
- फोटो : prayagraj
ब्राह्मणों को भाजपा अपना परंपरागत वोटर मानती है। इस वजह से वह इन दिनों इस बिरादरी को लुभाने में जुटी है। क्योंकि रीता जोशी सांसद हैं इसलिए मोदी सरकार उन्हें अपनी कैबिनेट में शामिल कर एक बड़ा संदेश देने की कोशिश कर सकती है। रीता यूपी की एकमात्र ऐसी पहली महिला नेता हैं जो मेयर, विधायक होने के साथ योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री का पदभार संभाल चुकी हैं। वर्ष 2019 में ही वह प्रयागराज से सांसद बनीं। इसके अलावा उनका पॉलिटिकल ब्रैकग्राउंड भी काफी मजबूत है। उनके पिता स्वर्गीय हेमवती नंदन बहुगुणा यूपी में तो भाई विजय बहुगुणा उत्तराखंड में मुख्यमंत्री के पद पर रह चुके हैं।
संघ के सह सरकार्यवाह से भी रीता की हुई मुलाकात
पिछले माह 29 और 30 जून को दिल्ली दौरे पर गईं प्रयागराज की सांसद डॉ. रीता बहुगुणा जोशी की राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आर.एस.एस) के सह सरकार्यवाह कृष्ण गोपाल से भी मुलाकात हुई। इस दौरान रीता जोशी के पुत्र मयंक जोशी भी उनके साथ रहे। इस मुलाकात को मोदी सरकार के कैबिनेट विस्तार से जोड़कर भी देखा जा रहा है। हालांकि इस बारे में रीता जोशी कहती हैं कि वह संसदीय राजभाषा समिति की दूसरी उप समिति की निरीक्षण बैठक में शिरकत करने के लिए ही दिल्ली गईं थी। वहां अपने संसदीय क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर ही कुछ कैबिनेट मंत्रियों से मुलाकात हुई। इसका कोई दूसरा अर्थ न निकाला जाए। कौन का पद मिलने की है चर्चा अगली स्लाइड में...