हालांकि,यह अनुमान गलत साबित हुअ। गठबंधन प्रत्याशी उज्ज्वल रमण ने छठे राउंड में टॉप गियर लगा दिया। नतीजा यह हुआ कि छठे राउंड की मतगणना खत्म होने के बाद उन्होंने न सिर्फ भाजपा प्रत्याशी को पीछे छोड़ा, बल्कि लगभग 5100 वोटों की बड़ी बढ़त भी बना ली। एक बार आगे निकलने के बाद उन्होंने फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा और हर बीतते राउंड के साथ उनकी बढ़त और बड़ी होती चली गई। ऐसे में जब अंतिम राउंड की मतगणना पूरी हुई तो वह भाजपा प्रत्याशी से 58352 वोटों की बढ़त बना चुके थे।
27 राउंड की मतगणना, 20 किए अपने नाम
कुल 27 राउंड की मतगणना में से 20 राउंड उज्ज्वल रमण के नाम रहे। पहले तीन राउंड में पिछड़ने के बाद चौथे राउंड में 672 वोट की बढ़त बनाने के बाद वह पांचवें राउंड में 772 वोटों से पीछे हुए। छठे राउंड से फिर आगे होने के बाद 12 राउंड तक वह बढ़त बनाए रहे। इस राउंड तक उनके व भाजपा प्रत्याशी के बीच वोटों का अंतर लगभग 31000 हो गया था। इससे पहले के नौ राउंड से उन्होंने लगातार बढ़त बनाई हुई थी।
12वें राउंड की समाप्ति पर उनकी बढ़त कुल 30974 वोटों की थी। 13वें राउंड में उनकी रफ्तार तब हल्की सी कम हुई जब इस राउंड में उन्हें भाजपा प्रत्याशी से 93 वोट कम मिले। ऐसे में 13वें राउंड की मतगणना के बाद उनकी बढ़त घटकर 30881 पर आ गई। तब एक पल को ऐसा लगा कि अब शायद भाजपा प्रत्याशी इस बढ़त को और कम कर सकते हैं।
हालांकि, 14वें राउंड में उज्ज्वल ने फिर स्पीड पकड़ी और इसी का नतीजा रहा कि इस राउंड की समाप्ति पर उनकी बढ़त 32798 वोटों की हो चुकी थी। इसके बाद फिर उनके व भाजपा प्रत्याशी के बीच वोटों का फासला बढ़ता ही चला गया। आखिरी दो राउंड में भाजपा प्रत्याशी ने उनसे ज्यादा वोट हासिल किए, लेकिन यह नाकाफी साबित हुआ।
प्रत्याशियों का राउंडवार प्रदर्शन
राउंड बढ़त कौन आगे
राउंड-1 1695 भाजपा प्रत्याशी आगे
राउंड-2 2575 भाजपा प्रत्याशी आगे
राउंड-3 3328 भाजपा प्रत्याशी आगे
राउंड-4 672 गठबंधन प्रत्याशी आगे
राउंड-5 772 भाजपा प्रत्याशी आगे
राउंड-6 5190 गठबंधन प्रत्याशी आगे
राउंड-7 11644 गठबंधन प्रत्याशी आगे
राउंड-8 13645 गठबंधन प्रत्याशी आगे
राउंड-9 17865 गठबंधन प्रत्याशी आगे
राउंड-10 25161 गठबंधन प्रत्याशी आगे
राउंड-11 30107 गठबंधन प्रत्याशी आगे
राउंड-12 30974 गठबंधन प्रत्याशी आगे
राउंड-13 30881 गठबंधन प्रत्याशी आगे(इस राउंड में भाजपा प्रत्याशी को 93 वोट ज्यादा मिले, ऐसे में गठबंधन प्रत्याशी की बढ़त कम हुई)
राउंड-14 32798 गठबंधन प्रत्याशी आगे
राउंड-15 38062 गठबंधन प्रत्याशी आगे
राउंड-16 40551 गठबंधन प्रत्याशी आगे
राउंड-17 43824 गठबंधन प्रत्याशी आगे
राउंड-18 48650 गठबंधन प्रत्याशी आगे
राउंड-19 49086 गठबंधन प्रत्याशी आगे
राउंड-20 49890 गठबंधन प्रत्याशी आगे
राउंड-21 51415 गठबंधन प्रत्याशी आगे
राउंड-22 54546 गठबंधन प्रत्याशी आगे
राउंड-23 56196 गठबंधन प्रत्याशी आगे
राउंड 24 57508 गठबंधन प्रत्याशी आगे
राउंड 25 59075 गठबंधन प्रत्याशी आगे
राउंड 26 58676 गठबंधन प्रत्याशी आगे(इस राउंड में भाजपा प्रत्याशी को ज्यादा वोट मिले, ऐसे में गठबंधन प्रत्याशी की बढ़त कम हुई)
राउंड 27 58352 गठबंधन प्रत्याशी आगे(इस राउंड में भाजपा प्रत्याशी को ज्यादा वोट मिले, ऐसे में गठबंधन प्रत्याशी की बढ़त कम हुई)