फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाहाबाद लोकसभा : तब अमिताभ के लिए छात्राओं ने सड़कों पर बिछा दिए थे दुपट्टे, एक झलक पाने लिए लोग थे बेताब

Mon, 25 Mar 2024 05:22 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

इलाहाबाद लोकसभा क्षेत्र से 1984 में चुनाव में उतरे फिल्म स्टार अमिताभ बच्चन की एक झलक पाने के लिए सड़कों पर भीड़ उमड़ पड़ती थी। अमिताभ बच्चन का छोरा गंगा किनारे वाला का स्टारडम लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा था। 

विज्ञापन
लोकसभा चुनाव के दौरान प्रचार करते अमिताभ बच्चन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

1984 का लोकसभा चुनाव देश में खासा सुर्खियों में आ गया था। तब कांग्रेस ने इलाहाबाद संसदीय सीट से बिग बी के नाम से मशहूर बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन को अपना उम्मीदवार बनाया। किसी को भी उम्मीद नहीं थी कि चुनाव हेमवती नंदन बहुगुणा हार जाएंगे। उस दौरान अमिताभ बच्चन का स्टारडम इस कदर हावी था कि वह जहां भी जाते उनके पीछे हजारों लोगों का हुजूम उमड़ पड़ता।

 

चुनाव प्रचार के दौरान एक दिन उनका आनंद भवन वाले रास्ते से गुजरने का कार्यक्रम था। तब यह इलाहाबाद विश्वविद्यालय के महिला छात्रावासों में रहने वाली छात्राओं को मिली तो उन्होंने अमिताभ की अगुवाई के लिए सड़कों पर अपने दुपट्टे बिछा दिए।

 

चुनाव प्रचार के दौरान मीडिया में यह खबर काफी सुर्खियों में आ गई।दरअसल 1977 में कांग्रेस पार्टी छोड़कर हेमवती नंदन, बाबू जगजीवन राम, मौलाना अब्दुल्ला बुखारी ने पूरे देश में कांग्रेस के खिलाफ प्रचार किया। तब कांग्रेस सत्ता से बाहर हुई। इस बात की तल्खी कांग्रेस में काफी समय तक बनी रही। कांग्रेस हेमवती नंदन को चुनाव हराने के लिए हर तरह की योजना बनाकर बैठी थी। 1984 के चुनाव में जब बहुगुणा ने पर्चा भरा तो यह सस्पेंस था कि कांग्रेस पार्टी किसको अपना प्रत्याशी बनाएगी।

विज्ञापन

लोकसभा चुनाव 1984 में कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में प्रचार करते अभिनेता अमिताभ बच्चन। - फोटो : अमर उजाला

अमिताभ को देखने के लिए पेड़ पर चढ़ गए लोग

 

बात साफ नहीं हो रही थी। यहां तक कि उस समय के दिग्गज नेता भी किसी को पता नहीं था कि बहुगुणा के खिलाफ कांग्रेस किसको लड़ाएगी। अचानक एक दिन चार्टड प्लेन से अमिताभ बच्चन प्रयागराज पहुंचे। तब मालूम चला कि बहुगुणा के खिलाफ कांग्रेस अमिताभ बच्चन को अपना उम्मीदवार बना रही है। उनका नामांकन पत्र तैयार किया। इस बीच अमिताभ बच्चन के नामांकन की खबर जंगल में आग की तरह पूरे प्रयागराज में फैल गई। अमिताभ को देखने के लिए पूरे शहर की भीड़ टूट पड़ी।


एक खुली जीप से अमिताभ बच्चन सर्किट हाउस से नामांकन करने पहुंचे। कलक्ट्रेट पहुंचते ही कई हजार लोग का मजमा वहां लग गया। तमाम लोग पेड़ पर चढ़ गए। उनकी एक झलक देखने के लिए वहां साइकिल स्टैंड के टिन शेड पर लोग चढ़ गए। जैसे ही अमिताभ नामांकन के लिए उतरे वहां शेड भरभरा कर गिर गया। इस दौरान कई लोग घायल हो गए, जबकि तीन लोग बुरी तरह जख्मी हुए। नामांकन के दूसरे दिन अमिताभ को चुनाव प्रचार के लिए प्रयागराज में भ्रमण करना था।

विज्ञापन

इलाहाबाद में चुनाव प्रचार करते अमिताभ बच्चन। - फोटो : अमर उजाला

डेढ किलोमीटर तक बिछा था दुपट्टा

उस रूट पर आनंद भवन आ रहा था। जब यह बात फैली कि तो उस समय इलाहाबाद विश्वविद्यालय की महिला छात्रावास में रहने वाली छात्राएं सैकड़ों की संख्या में आनंद भवन के करीब पहुंच गईं। उस दौरान हेमवती नंदन बहुगुणा के साथ रहे वरिष्ठ नेता केके श्रीवास्तव बताते हैं कि जब अमिताभ बच्चन का काफिला आनंद भवन के काफी करीब आया तो सैकड़ों लड़कियों ने अपना दुपट्टा अमिताभ बच्चन की गाड़ी के सामने बिछा दिया। तकरीबन डेढ़ किमी तक दुपट्टा बिछा हुआ था। वहीं से अमिताभ बच्चन की गाड़ी गुजरी। तब वह चुनाव अमिताभ ने रिकार्ड मतों से जीता।

अमिताभ के मामा के घर से होता था चुनाव संचालन

इस चुनाव में अमिताभ के साथ उनकी पत्नी एवं सिने स्टार जया बच्चन ने भी काफी मेहनत की। तब अमिताभ के सगे मामा जे राजन लोक सवा आयोग के सदस्य थे। उनका पन्ना लाल रोड पर ही सरकारी आवास था। उसी आवास से चुनाव का संचालन किया जाता था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें