फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंक्शन पर पहली बार एफओबी से उतरने को लगेंगे एस्केलेटर

विज्ञापन
Allahabad Junction FOB
विज्ञापन
 इलाहाबाद जंक्शन के फुट ओवर ब्रिज (एफओबी) से नीचे उतरने के लिए भी यात्रियों को अब स्वचालित सीढ़ियां (एस्केलेटर) उपलब्ध होंगी। जंक्शन पर अगले माह कुल नौ एस्केलेटर विभिन्न एफओबी पर लगाए जाएंगे। इसमें से छह एस्केलेटर सिर्फ यात्रियों के नीचे उतरने के लिए लगाए जाएंगे। वर्तमान समय जंक्शन पर कुल पांच एस्केलेटर है, जो एफओबी पर चढ़ने के लिए ही हैं।
विज्ञापन

कुंभ मेले के पूर्व ही इलाहाबाद जंक्शन पर पांच एस्केलेटर लगाए गए थे। इसमें से तीन सिविल लाइंस साइड एवं दो सिटी साइड में लगाए गए। ये पांचों ही एस्केलेटर एफओबी पर चढ़ने के लिए ही है। लंबे समय से यात्रियों द्वारा मांग की जा रही थी जंक्शन पर एफओबी से उतरने के लिए भी एस्केलेटर लगाए जाए। फिलहाल अब रेलवे ने कुल नौ एस्केलेटर लगाने की मंजूरी दी है। यह काम अगले सप्ताह से शुरू हो जाएगा। इस दौरान नवनिर्मित प्लेटफार्म नंबर छह, प्लेटफार्म नंबर चार-पांच पर एफओबी संख्या दो एवं आरआरआई केबिन के पास चढ़ने एवं उतरने के लिए एक-एक एस्केलेटर, सिविल लाइंस साइड में पब्लिक पुल से उतरने के लिए एक एस्केलेटर लगाया जाएगा। इसके अलावा एफओबी संख्या एक स्मिथ रोड पर, सिटी साइड में आरएमएस के पास एफओबी नंबर तीन पर उतरने के लिए एक-एक एस्केलेटर लगाया जाएगा। इलाहाबाद मंडल के पीआरओ सुनील गुप्ता के मुताबिक आरआरआई के पास अगले सप्ताह एस्केलेटर लगाने का काम शुरू हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें