रेलवे के प्रोजेक्ट उत्कृष्ट के तहत इलाहाबाद जयपुर एक्सप्रेस को संवारा गया है। शनिवार को इलाहाबाद जंक्शन से ये ट्रेन रवाना हुई तो उसके तमाम कोचों में यात्रियों को काफी कुछ बदलाव देखने को मिला। ट्रेन के फर्स्ट एसी कोच को सरीके से संवारा गया है। इसमें यात्रियों को नए लिनने सेट दिए गए।
इसमें दो बेड शीट, दो पिलो कवर, एक पिलो फोम, कवर लगा हुआ कंबल आदि दिया गया। हर कूपे में घड़ी की भी सुविधा यात्रियों को मिली। कोच में एकीकृत सूचना प्रणाली लगने से यात्रियों को सभी जरूरी सूचनाएं एक ही स्थान पर देखने को मिली।
एनसीआर के पीआरओ सुनील गुप्ता ने बताया कि सभी एसी और नॉन एसी कोच में अच्छी गुणवता वाले विनाइल आधारित दो टाइम टेबल की सुविधा और नोटिस बोर्ड भी लगाया गया है। ट्रेन में एक चाय-कॉफी की भी मशीन लगाई गई। सभी कोच के प्रवेश क्षेत्र में विनाइल रैपिंग कर उसे खूबसूरत बनाया गया।