फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों को मनाने के लिए अफसर कर रहे गांधीगीरी

Tue, 23 Feb 2016 02:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
लाख प्रयास के बावजूद वाणिज्य कर विभाग में रजिस्टर्ड व्यापारियों की संख्या में खास इजाफा नहीं हो रहा है। दुकानों का सर्वे कराने के बाद नोटिस भेजने के बावजूद व्यापारी रजिस्ट्रेशन कराने नहीं आ रहे हैं। ऐसे में विभाग ने गांधीगीरी का रास्ता निकाला है। अफसरों की टीम दुकानों में पहुंचकर उनके मालिकों को गुलाब का फूल देकर रजिस्ट्रेशन कराने के लिए प्रेरित कर रही है। उन्हें यह भी विश्वास दिलाया जा रहा है, रजिस्ट्रेशन कराने में किसी भी तरह से डरने की जरूरत नहीं है। बल्कि जीएसटी लागू होने पर उन्हें फायदा होगा।
विज्ञापन

वाणिज्य कर विभाग ने पांच लाख रुपये या उससे अधिक का सालाना कारोबार करने वाले व्यापारियों के लिए रजिस्ट्रेशन अनिवार्य कर दिया है लेकिन व्यापारी इसमें रुचि नहीं ले रहे हैं। आदेश के बाद विभाग की ओर से सूचना जारी की गई लेकिन रजिस्ट्रेशन के लिए व्यापारी विभाग नहीं पहुंचे। इसके बाद कर निर्धारण अधिकारियों को बाजारों में जाकर दुकानों के सर्वे का निर्देश दिया गया। सर्वे के बाद दुकानों को नोटिस जारी किया गया, ताकि वह कार्यालय आकर रजिस्ट्रेशन कराएं लेकिन इसका भी खास फायदा नहीं हुआ। बल्कि इससे व्यापारियों की परेशानी बढ़ गई, क्योंकि काफी ऐसी दुकानों को नोटिस जारी कर दिया गया जो छोटे-छोटे कमरों में चल रही हैं।इससे भी खास फायदा न होते देख विभाग ने गांधीगीरी का रास्ता निकाला। 
विभाग के एडीशनल कमिश्नर अम्बेश श्रीवास्तव का कहना है कि अफसरों की टीम बनाई गई है, जो दुकानों पर जाकर व्यापारियों से बेहद विनम्रता से पेश आती है। अफसर व्यापारियों को गुलाब का फूल देकर रजिस्ट्रेशन कराने के लिए प्रोत्साहित कर रही है। उनका कहना है कि इसका असर दिखने लगा है। व्यापारी रजिस्ट्रेशन कराने के लिए आने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें