फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईकोर्ट बार चुनावः उपाध्यक्ष पदों के लिए 2500 मतों की गिनती पूरी

विज्ञापन
Allahabad highcourt bar association election result 2020
विज्ञापन
अनिल, अजय, अंजू, केके और स्वर्णलता की बढ़त जारी
विज्ञापन

प्रयागराज। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव में उपाध्यक्ष के पांच पदों के लिए मतगणना का कार्य जारी है। शनिवार शाम तक 2500 मतों की गणना पूरी हो चुकी थी। अबतक रुझान के अनुसार अनिल पाठक, अजय कुमार मिश्र (अजय जयहिंद), अंजू श्रीवास्तव, कृष्णकांत मिश्र (केके मिश्र) व स्वर्णलता सुमन अन्य प्रत्याशियों से आगे चल रहे हैं।
विज्ञापन

मुख्य चुनाव अधिकारी वशिष्ठ तिवारी के अनुसार शनिवार शाम तक 2500 वोटों की गिनती पूरी होने तक उपाध्यक्ष पद पर अनिल पाठक को 537, अजय कुमार मिश्र को 523, अंजू श्रीवास्तव को 436, कृष्णकांत मिश्र को 407 और स्वर्णलता सुमन को 403 वोट मिले थे। मतगणना में प्राणेशदत्त त्रिपाठी, राकेश कुमार गुप्ता, शैलेंद्र सिंह राठौर, सोम नारायण मिश्र, अश्वनी कुमार ओझा, नरेंद्र सिंह, मिथलेश कुमार साहू एवं श्रीकांत केसरवानी ने सहयोग किया। वशिष्ठ तिवारी ने बताया कि मतगणना का कार्य रविवार को बंद रहेगा। वोटों की गिनती अब सोमवार को सुबह 10 बजे आगे बढ़ेगी। गवर्निंग काउंसिल के 15 पदों के लिए भी मतगणना जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें