कोरोना के मामले देश समेत यूपी में भी बेकाबू हो रहे हैं। अब इसका खतरा इलाहाबाद उच्च न्यायालय पर भी मंडराने लगा है। कोविड-19 के बढ़ते मामले को देखते हुए हाई कोर्ट ने फैसला किया है कि केवल वर्चुअल तरीके से मामलों की सुनवाई करेगा।
वर्चुअल सुनवाई 12 अप्रैल (सोमवार) से शुरू हो रही है। मामलों की सुनवाई अब ऑनलाइन ही होगी। कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए हाईकोर्ट ने यह फैसला लिया है। कोरोना के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है। जिसको लेकर सरकार भी कई क्षेत्रों में पाबंदी लगानी शुरू कर दी है।