फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj: घूस लेने के आरोप में हाईकोर्ट की सेक्शन अफसर बर्खास्त, नौकरी दिलाने को 10 लाख रुपये लेने का आरोप

Tue, 27 Sep 2022 10:55 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज

सार

चित्रकूट के थाना कर्वी कोतवाली, पहाड़ी राजापुर रोड बनवारीपुर मोड़ निवासी महेंद्र प्रताप ने कुसुम मिश्रा पर नौकरी दिलाने के नाम घूस लेने का आरोप लगाया था। शिकायत की थी कि बेटे को निचली अदालत में नौकरी दिलाने के लिए उसने 10 लाख रुपये दिए थे।
विज्ञापन
इलाहाबाद हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला- फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

निचली अदालत में नौकरी दिलाने के लिए एक व्यक्ति से 10 लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में हाईकोर्ट की सेक्शन अफसर कुसुम मिश्रा को बर्खास्त कर दिया गया है।

विज्ञापन

जांच में आरोप सही पाए जाने पर यह कार्रवाई इलाहाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायमूर्ति के आदेश पर की गई। इसके अलावा उनको भविष्य में भी सेवा के लिए अयोग्य करार दिया गया है।

चित्रकूट के थाना कर्वी कोतवाली, पहाड़ी राजापुर रोड बनवारीपुर मोड़ निवासी महेंद्र प्रताप ने कुसुम मिश्रा पर नौकरी दिलाने के नाम घूस लेने का आरोप लगाया था। शिकायत की थी कि बेटे को निचली अदालत में नौकरी दिलाने के लिए उसने 10 लाख रुपये दिए थे।
विज्ञापन

शिकायत के बाद मामले में जांच की गई तो आरोप सही पाया गया। इस पर मुख्य न्यायमूर्ति के आदेश पर सेक्शन अधिकारी को बर्खास्त कर दिया गया,साथ ही भविष्य में सेवा के लिए अयोग्य माना गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें