फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: भारत का संविधान जबरन या धोखाधड़ी से धर्म परिवर्तन का समर्थन नहीं करता, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी

Mon, 19 May 2025 10:11 AM IST
अनुज कुमार पीटीआई, प्रयागराज

सार

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा कि भारत का संविधान जबरन या धोखाधड़ी से धर्म परिवर्तन का समर्थन नहीं करता है। कोर्ट ने चार लोगों के खिलाफ एफआईआर रद्द करने की याचिका को खारिज कर दिया है। 
विज्ञापन
इलाहाबाद हाईकोर्ट। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने एक याचिका खारिज करते हुए कहा कि भारत का संविधान हर नागरिक को अपने धर्म का स्वतंत्र रूप से पालन करने और उसका प्रसार करने का अधिकार देता है। लेकिन यह जबरन या धोखाधड़ी से धर्म परिवर्तन का समर्थन नहीं करता है।

विज्ञापन


ताजा मामला उत्तर प्रदेश गैरकानूनी धार्मिक धर्म परिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम, 2021 के तहत चार लोगों के खिलाफ एफआईआर रद्द करने की याचिका को खारिज करने से संबंधित है। जिसको लेकर न्यायमूर्ति विनोद दिवाकर ने यह अहम टिप्पणी की है।

शिकायत में कहा गया है कि आरोपियों ने पैसे और मुफ्त चिकित्सा सेवा का लालच देकर लोगों को ईसाई धर्म में परिवर्तित करने की कोशिश की। कोर्ट ने यह कहते हुए मामला रद्द करने से इनकार कर दिया कि आरोप गंभीर हैं। 
विज्ञापन


सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कहा कि भारत का संवैधानिक ढांचा अनुच्छेद 25 के तहत धार्मिक स्वतंत्रता के अधिकार की गारंटी देता है। यह अनुच्छेद प्रत्येक व्यक्ति को सार्वजनिक व्यवस्था, नैतिकता और स्वास्थ्य के अधीन धर्म को स्वतंत्र रूप से मानने और प्रचार करने का मौलिक अधिकार देता है। 

लेकिन आगे कहा कि हालांकि, संविधान जबरन या धोखाधड़ी से धर्मांतरण का समर्थन नहीं करता है। न ही यह धार्मिक प्रचार की आड़ में जबरदस्ती या भ्रामक प्रथाओं को रोकता है। ये सीमाएं यह सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक हैं कि धार्मिक स्वतंत्रता का प्रयोग सामाजिक ताने-बाने को बाधित न करे या व्यक्तिगत और सामुदायिक कल्याण को खतरे में न डाले।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें