यह भी कहा गया कि विवेचना अधिकारी पूर्वाग्रह से ग्रसित है। वास्तविकता यह है कि जिस चर्च के द्वारा धर्मांतरण कराने का आरोप है याची उस चर्च का सदस्य तक नहीं है। याची सैम हिग्गिनबॉटम कृषि विश्वविद्यालय का कुलपति है। अभियोजन की ओर से अपर महाधिवक्ता मनीष गोयल ने कोर्ट से समय देने की मांग की, ताकि आरबी लाल द्वारा विदेशों से फंड इकट्ठा करने और उस फंड को पर्दे के पीछे जबरन धर्मांतरण के कार्य में लगाए जाने कुछ साबित करने के लिए कोर्ट के समक्ष तथ्य प्रस्तुत किए जा सके।
मालूम हो कि आरबी लाल सहित अन्य लोगों के खिलाफ कोतवाली फतेहपुर में विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी हिमांशु दीक्षित ने एफआईआर दर्ज कराया है। आरोप है कि उपरोक्त आरोपियों की मिलीभगत से इवेंजलिकल चर्च ऑफ़ इंडिया में 90 हिंदुओं का धर्मांतरण कराया गया। शिकायत पर जब अधिकारियों की टीम चर्च में पहुंची तो उन्होंने पादरी विजय मसीह से पूछताछ की।
बताया कि धर्मांतरण की प्रक्रिया पिछले 34 दिनों से जारी है और 40 में दिन यह पूरी हो जाएगी । यह भी पता चला कि मिशन हॉस्पिटल में भर्ती मरीजों का भी धर्मांतरण कराने का प्रयास किया जा रहा था और अस्पताल के कर्मचारी इसमें सक्रिय भूमिका निभा रहे थे। इस शिकायत पर पुलिस ने 35 नामजद सहित 20 अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।