मामले में 11 फरवरी 21 की रात साढ़े 12 बजे अजय कुमार सिंह बक्सा थाना इंचार्ज के नेतृत्व में एसओजी पुलिस की टीम शिकायतकर्ता अजय कुमार यादव के घर पर गई और तलाशी ली। बक्से का ताला तोड़ 60 हजार रुपये व जेवर लूट लिए और भाई कृष्ण कुमार यादव उर्फ पुजारी यादव को पकड़कर थाने ले गई। साथ ही पुजारी की मोटर साइकिल भी ले गई। थाने पर घर वालों से मिलने नहीं दिया गया। सुबह बताया कि पुजारी यादव की मौत हो गई है। रात की घटना की सूचना पुलिस अधिकारियों को दी गई। सुनवाई न होने पर अजय कुमार यादव ने हाईकोर्ट की शरण ली।
कोर्ट को पुलिस ने नई कहानी बताई कि बिरहदपुर गांव के पास मोटर साइकिल टक्कर में लोगों ने मारापीटा। जिसमें वह घायल हो गया था। जिससे मौत हो गई। घटना की न्यायिक मजिस्ट्रेट से भी जांच कराई गई। इसके बाद कोर्ट ने सीबीआई को जांच सौंपी। सीबीआई ने 19 पुलिस कर्मियों के खिलाफ योजनाबद्ध षड्यंत्र व हत्या की चार्जशीट दाखिल की है।
कोर्ट ने कहा पुलिस अभिरक्षा में मौत हुई है। पुलिस टीम मृतक को घर से पकड़कर ले गई। जीडी में गिरफ्तारी दिखाई गई है। पूरी पीठ पर चोटें हैं। डॉक्टरों की टीम ने चोट की वजह से मौत का खुलासा किया है। कहा नेचुरल मौत नहीं हुई है। पुलिस पर गंभीर आरोप है। इसलिए जमानत नहीं दी जा सकती।