इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मुजफ्फरनगर में पांच वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के मामले में दोषी की अपील खारिज कर दी। कोर्ट ने 25 साल के सश्रम कारावास और 50 हजार रुपये जुर्माने की सजा बरकरार रखते हुए जेल में शेष सजा पूरी करने का आदेश दिया।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मुजफ्फरनगर में पांच वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के मामले में दोषी की अपील खारिज कर दी। कोर्ट ने विचारण अदालत की ओर से सुनाई गई 25 साल के सश्रम कारावास और 50 हजार रुपये जुर्माने की सजा बरकरार रखी है। यह फैसला न्यायमूर्ति अब्दुल शाहिद ने सुनाया है।
विज्ञापन
मामला 11 अक्तूबर 2013 का है। खतौली थाना क्षेत्र के एक गांव में बच्ची खेलने निकली थी। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने तलाश शुरू की। इसी दौरान गन्ने के खेत से बच्ची के रोने की आवाज सुनाई दी। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने आरोपी को बच्ची के साथ दुष्कर्म करते देखा।
हाईकोर्ट ने मेडिकल रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि बच्ची को गंभीर चोटें आई थीं। उसकी मेरठ मेडिकल कॉलेज में आपातकालीन सर्जरी करनी पड़ी और करीब 12 दिन अस्पताल में भर्ती रहना पड़ा।
विज्ञापन
आरोपी की ओर से गवाहों की विश्वसनीयता और जांच में खामियों का तर्क दिया गया जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया। कोर्ट ने कहा कि पीड़िता की गवाही विश्वसनीय है और मेडिकल साक्ष्य भी घटना की पुष्टि करते हैं। अभियोजन आरोप साबित करने में सफल रहा है। कोर्ट ने आरोपी को जेल में ही शेष सजा पूरी करने का आदेश दिया।