फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Allahabad High Court : ड्रेसकोड में नहीं थे तो अधिवक्ता ने बंद रखा कैमरा, हाईकोर्ट ने टाली सुनवाई

Sat, 12 Feb 2022 12:01 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

मामले की सुनवाई न्यायमूर्ति समित गोपाल कर रहे थे। जमानत अर्जी अजय कुमार की ओर से हाईकोर्ट में दाखिल की गई है। याची के अधिवक्ता को शुक्रवार को सूची में नंबर आने पर वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए जुड़ने को कहा गया। अधिवक्ता ऑनलाइन कनेक्ट हो गए, लेकिन उन्होंने अपने ऑनलाइन सिस्टम का कैमरा ऑन नहीं किया।
विज्ञापन
इलाहाबाद हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने शुक्रवार को जमानत अर्जी पर सुनवाई को इसलिए टाल दिया क्योंकि अधिवक्ता वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान ड्रेसकोड में नहीं थे और जब उनसे कैमरा ऑन करने के लिए कहा गया तो उन्होंने इनकार कर दिया। हाईकोर्ट ने इसे आपत्तिजनक माना और सुनवाई टाल दी।

विज्ञापन

मामले की सुनवाई न्यायमूर्ति समित गोपाल कर रहे थे। जमानत अर्जी अजय कुमार की ओर से हाईकोर्ट में दाखिल की गई है। याची के अधिवक्ता को शुक्रवार को सूची में नंबर आने पर वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए जुड़ने को कहा गया। अधिवक्ता ऑनलाइन कनेक्ट हो गए, लेकिन उन्होंने अपने ऑनलाइन सिस्टम का कैमरा ऑन नहीं किया।

कोर्ट ने उन्हें कैमरा ऑन करने केलिए कहा तो उन्होंने कहा कि वह कैमरा चालू नहीं कर सकते। कोर्ट ने इसे आपत्तिजनक बताते हुए सरकारी अधिवक्ता की मौजूदगी दर्ज कर मामले को स्थगित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें