फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाहाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश कोरोना पॉजिटिव, कुछ दिन पहले ही लगवाया था टीका

Sat, 10 Apr 2021 10:35 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

  • न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा और पूर्व सॉलिसिटर जनरल भी हुए संक्रमित
विज्ञापन
इलाहाबाद हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना के बढ़ते संक्रमण ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश गोविंद माथुर को भी अपनी चपेट में ले लिया है। शनिवार को वह पॉजिटिव पाए गए। कोरोना के नोडल ऑफिसर डॉ. ऋषि सहाय ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने बताया कि मुख्य न्यायाधीश के अलावा इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा भी संक्रमित हुए हैं। मुख्य न्यायाधीश और न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा फिलहाल होम आइसोलेशन मेें हैं। 
विज्ञापन


इलाहाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश गोविंद माथुर ने कुछ दिन पहले ही मेडिकल कॉलेज में कोरोना का टीका लगवाया था। उधर स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक शनिवार को कोरोना की चपेट में पूर्व सॉलिसिटर जनरल ऑफ इंडिया रवि भूषण सिंघल, रेलवे के जीएम मंजीत सिंह, जिला न्यायालय के न्यायाधीश आलोक शुक्ला सहित कई बड़ी हस्तियां भी आ गई हैं। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक सभी को चिकित्सकीय सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं। इसके अलावा उनके संपर्क में आने वाले लोगों को चिह्नित कर जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें