चुनाव में 85 फीसदी पड़े थे वोट
इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव में अध्यक्ष, सचिव समेत 28 पदों के लिए कुल 201 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करीब 85.74 प्रतिशत मतदाताओं ने मतपेटियों में कैद कर दिया है। मतपत्रों की छटाई का कार्य शुक्रवार से शुरू हो गया है। एशिया की सबसे बड़ी बार एसोसिएशन के लिए बुधवार सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक हुए मतदान में कुल मतदाता 9718 में से 8337 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है।
अध्यक्ष के 11, सचिव के आठ प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए नौ और कोषाध्यक्ष के लिए 14 प्रत्याशियों ने ताल ठोकी थी। संयुक्त सचिव प्रशासन के लिए 13, लाइब्रेरी सचिव के लिए सात, संयुक्त सचिव प्रेस के लिए 13 और संयुक्त सचिव महिला के पद पर पांच उम्मीदवारों ने दावेदारी की है, जबकि उपाध्यक्ष के पांच पदों पर 42 और कार्यकारिणी सदस्य के 15 पदों के लिए 78 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे।