फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Allahabad High Court Bar Association : हाईकोर्ट बार के अध्यक्ष बने राकेश पांडे बबुआ, अखिलेश महासचिव निर्वाचित

Tue, 29 Jul 2025 12:53 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

HCBA Election : इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव में अध्यक्ष पद पर राकेश पांडे बबुआ और महासचिव पद पर अखिलेश शर्मा निर्वाचित हुए।अधिवक्ताओं ने उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया। राकेश पांडेय को 2121 मत मिल, जबकि दूसरे स्थान पर रहे सीपी को 1928 वोट मिले। अशोक सिंह को 1734 मतों से ही संतोष करना पड़ा। 
विज्ञापन
इलाहाबाद हाई कोर्ट बार एसोसिएशन की नवनिर्वाचित अध्यक्ष और महासचिव। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

HCBA Election Result : इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव में अध्यक्ष पद पर राकेश पांडे बबुआ और महासचिव पद पर अखिलेश शर्मा निर्वाचित हुए।अधिवक्ताओं ने उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया। राकेश पांडेय को 2121 मत मिल, जबकि दूसरे स्थान पर रहे सीपी को 1928 वोट मिले। अशोक सिंह को 1734 मतों से ही संतोष करना पड़ा। बबुआ ने 193 मतों से जीत दर्ज की। चौथे स्थान पर रहे वीर सिंह को 1003 मत मिले। नवनिर्वाचित अध्यक्ष और महासचिव ने जीत के बाद अधिवक्ता हित में अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। 

विज्ञापन


अध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ रहे प्रभाशंकर मिश्रा को 522, अमित श्रीवास्तव को 316, अविनाश चंद्र तिवारी को 223, सुरेशचंद्र पांडेय को 163, संतोष कुमार त्रिपाठी को 143, लालधारी राजभर को 103, देवी प्रसाद सिंह को 33 वोट मिले। 25 मत अवैध घोषित किए गए जबकि 18 मतपत्र खाली छोड़ दिए गए थे और किसी के नाम के आगे टिक का निशान नहीं लगा था। 

इसी तरह महासचिव पद पर अखिलेश कुमार शर्मा ने 2885 मत हासिल कर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी राय साहब यादव को 937 मतों के भारी अंतर से पराजित किया। राय साहब को 1948 मत मिले। इसी तरह संतोष मिश्रा को 1149, धर्मेंद्र प्रताप सिंह को 851, शशि प्रकाश सिंह को 649, जमील अहमद आजमी को 329, उदय शंकर तिवारी को 317 और हरिंद्र प्रसाद को 146 मत मिले। 21 मत अवैध घोषित किए गए जबकि 37 मतपत्र खाली मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव में 85 फीसदी पड़े थे वोट
 
इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव में अध्यक्ष, सचिव समेत 28 पदों के लिए कुल 201 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करीब 85.74 प्रतिशत मतदाताओं ने मतपेटियों में कैद कर दिया है। मतपत्रों की छटाई का कार्य शुक्रवार से शुरू हो गया है। एशिया की सबसे बड़ी बार एसोसिएशन के लिए बुधवार सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक हुए मतदान में कुल मतदाता 9718 में से 8337 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। 
 
अध्यक्ष के 11, सचिव के आठ प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए नौ और कोषाध्यक्ष के लिए 14 प्रत्याशियों ने ताल ठोकी थी। संयुक्त सचिव प्रशासन के लिए 13, लाइब्रेरी सचिव के लिए सात, संयुक्त सचिव प्रेस के लिए 13 और संयुक्त सचिव महिला के पद पर पांच उम्मीदवारों ने दावेदारी की है, जबकि उपाध्यक्ष के पांच पदों पर 42 और कार्यकारिणी सदस्य के 15 पदों के लिए 78 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें