फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जजों के गुजरते समय रुक कर सम्मान करें कर्मचारी, महानिबंधक ने जारी की एडवाइजरी

Fri, 05 Apr 2019 10:16 AM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
इलाबाद हाईकोर्ट - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

हाईकोर्ट के महानिबंधक ने सभी कर्मचारियों और अधिकारियों को आदेश दिया है कि न्यायमूर्तिगणों के बरामदे से गुजरते समय उनका रास्ता काटने के बजाए रुक कर सम्मान दें और उनके चले जाने के बाद ही वहां से गुजरें। महानिबंधक ने इस आशय की एडवाइजरी सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए जारी की है।

विज्ञापन


महानिबंधक को इस बात की जानकारी दी गई थी कि जजों के हाईकोर्ट कॉरिडोर में आते-जाते समय तमाम कर्मचारी और अधिकारियों का भी आवागमन रहता है और कई बार वह जल्दबाजी इस बात पर ध्यान दिए बिना कि न्यायमूर्ति जा रहे हैं, सामने से गुजर जाते हैं। न्यायमूर्तियों का रास्ता क्रॉस करना उनका असम्मान माना जाएगा और ऐसा करने वाले के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

हाईकोर्ट में यह पुरानी परंपरा रही है कि जब जज कॉरिडोर से गुजरते हैं तो उस पर मौजूद लोग उनके सम्मान में रुक कर किनारे खड़े हो जाते हैं। उस समय जज का अभिवादन कर उनका सम्मान किया जाता है। इस परंपरा का अब भी पालन होता है मगर कई बार कोर्ट पहुंचने की जल्दबाजी में लोग इस बात का ध्यान नहीं देते और जज के सामने से गुजर जाते हैं। इस स्थिति से बचने के लिए महानिबंधक मयंक कुमार जैन ने तीन अप्रैल को एडवाइजरी जारी की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें