फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाहाबाद में तैयार होगा पांच राज्यों का चुनावी मसौदा

Sun, 12 Jun 2016 02:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
भाजपा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
अगले साल उत्तर प्रदेश, गोवा, उत्तराखंड, पंजाब और हिमाचल प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों का मसौदा इलाहाबाद में तैयार होगा। संगम नगरी में 12 एवं 13 जून को होने वाली भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में इन पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर पीएम मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की मौजूदगी में चर्चा होगी। पार्टी का मुख्य फोकस उत्तर प्रदेश में होेने वाला विधान सभा चुनाव है। इन पांच राज्यों में होने वाले चुनाव में किसे क्या करना है उस पर भी बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में चर्चा होगी।
विज्ञापन


शनिवार को भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव भूपेंद्र यादव ने स्पष्ट किया की दो दिवसीय बैठक में तमाम मुद्दों पर चर्चा होगी। बैठक के एजेंडे क्या हैं उसपर रविवार की सुबह राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की मौजूदगी में वार्ता होगी। उसके बाद वे एजेंडे रविवार की शाम से शुरू होने वाली राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में रखे जाएंगे। भूपेंद्र यादव ने बताया कि अभी हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में पार्टी को सभी राज्यों में सफलता मिली है।

यह सफलता अगले साल होने वाले पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में भी बरकरार रहे, उस पर हमें फोकस करना है। इसके पूर्व मीडिया से हुई बातचीत में राष्ट्रीय महासचिव ने बताया कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक शाम पांच बजे केपी कालेज ग्राउंड में शुरू होगी। इसके उद्घाटन सत्र को पीएम मोदी और अमित शाह संबोधित करेंगे। उन्होंने बताया कि दक्षिण के सात राज्यों केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना आदि राज्यों में पार्टी  की मजबूती के लिए क्या किया जाए, इस पर भी कार्यकारिणी में फोकस किया जा सकता है।
विज्ञापन


भूपेंद्र यादव के मुताबिक केंद्र की मोदी सरकार के दो वर्ष की उपलब्धियों की मुख्य चर्चा के साथ संगठनात्मक मामलों के एजेंडा के साथ तीन राष्ट्रीय प्रस्तावों पर भी चर्चा होगी। इसमें बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं एवं जनमानस से विकास के बारे में चर्च होगी। बैठक का समापन 13 जून को होगा। इसके पश्चात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी परेड मैदान में परिवर्तन रैली को संबोधित करेंगे। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने बताया कि कार्यसमिति एवं रैली से संबंधित सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें