इलाहाबाद हाईकोर्ट नौ व16 अक्तूबर को बंद रहेगा। इलाहाबाद व लखनऊ में अदालत नहीं बैठेगी। नौ व16 अक्तूबर को सुने जाने वाले मुकदमे 12 व 19 अक्तूबर को सुने जाएंगे। इलाहाबाद लखनऊ के कोरोना वायरस के फैलाव व मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए मुख्य न्यायाधीश गोविन्द माथुर ने यह फैसला लिया है। इन दिनों न्यायालय परिसर का सैनिटाइजेशन किया जायेगा।