फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : शहर के 148 इलाकों से आज हट जाएगी बैरिकेडिंग, हालात काबू में 

Mon, 24 May 2021 02:03 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

  • कंटेनमेंट जोन से बाहर आएंगे ममफोर्डगंज, कटरा, कीडगंज आदि इलाके 
विज्ञापन
prayagraj news : हाट स्पाट के रूप में तब्दील हुआ चौक इलाका। - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिछले एक माह से ज्यादा समय से सील चले रहे शहर के तमाम इलाकों से प्रशासन की बैरिकेडिंग आज हट जाएगी। इन इलाकों से कोरोना संक्रमण कम होने की वजह से जिला प्रशासन ने वहां से बैरिकेडिंग हटाने का निर्णय लिया है। कोराना संक्रमण ज्यादा होने की वजह से इन इलाकों को कंटेनमेंट जोन बनाया गया था। अब सोमवार को कटरा, कीडगंज, बाई का बाग, ममफोर्डगंज समेत 148 इलाकों से प्रशासन की बैरिकेडिंग हट जाएगी।

विज्ञापन

prayagraj news - फोटो : prayagraj
हालांकि कंटेनमेंट जोन से हटने के बाद भी शहर के अन्य इलाकों की तरह कोरोना कर्फ्यू के सारे नियम संबंधित इलाकों में लागू रहेंगे। क्योंकि सरकार ने कोरोना कर्फ्यू की अवधि 31 मई तक बढ़ा दी है। पिछले माह कटरा बाजार 16 अप्रैल को सील किया गया था। यहां यूनिर्वर्सिटी रोड चौराहे से कचहरी तक, लक्ष्मी टॉकीज चौराहे से मनमोहन पार्क चौराहे तक का इलाका पूरी तरह से सील रखा गया था।

18 अप्रैल को दो इलाकों को सील किया गया था। इसके बाद सर्वाधिक 32 क्षेत्र 19 अप्रैल को कंटेनमेंट जोन बनाए गए थे। एडीएम सिटी एके कनौजिया ने बताया कि इन इलाकों में ज्यादा संक्रमित मरीज मिलने की वजह से कंटेनमेंट जोन बनाया गया था। अब मरीजों की संख्या कम हो गई है तो इन इलाकों को कंटेनमेंट जोन से बाहर किया जा रहा है।

prayagraj news : सुभाष चौराहे से सिविल लाइन्स रोडवेज तक पसरा सन्नाटा। - फोटो : prayagraj

प्रशासन ने 31 मई तक के लिए जारी की गाइड लाइन 

प्रयागराज में 31 मई तक कोरोना कर्फ्यू की अवधि बढ़ने के बाद जिला प्रशासन ने स्थानीय गाइड लाइन रविवार को जारी कर दी। इस गाइड लाइन के तहत 31  मई की सुबह सात बजे तक सभी दुकानों को पूरी तरह से बंद रखा जाएगा। इस दौरान केवल आवश्यक वस्तुओं की दुकानों को खोली जाएंगी। 

जिलाधिकारी  भानु चंद्र गोस्वामी द्वारा गाइड लाइन जारी की गई है। उन्होंने प्रयागराजवासियों से अपील की है कि अभी भी सक्रिय केस मिल रहे हैं, इसलिए लोग सावधानी जरूर बरतें। पिछले माह की तुलना में केस भले ही कम हुए हो लेकिन कोरोना महामारी अभी खत्म नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि  शासन की जो गाइड लाइन दी गई है लोग उसका पालन करें। इतना तय है कि जब संक्रमण की चेन को तोड़ा जाएगा तभी इस महामारी से निजात मिलेगी। लोग अनाश्वयक घर से बाहर न निकलें। जिसे जरूरी काम हो वही बाहर जाए।
विज्ञापन

prayagraj news : नगर निगम की ओर से शहर में कराया जा रहा सैनिटाइजेशन। - फोटो : prayagraj

कंटेनमेंट जोन खोले जाने के आदेश का व्यापारियों ने किया स्वागत 

प्रयागराज उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारियों की वर्चुअल बैठक रविवार को हुई। बैठक में जिला प्रशासन द्वारा शहर के तमाम इलाकों को कंटेनमेंट हटाए जाने के निर्णय का व्यापारियों ने स्वागत किया। बैठक में व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष मो. कादिर ने कहा कि  व्यापार मंडल द्वारा जिला प्रशासन से प्रयागराज के सभी कंटेनमेंट जोन खोलने की मांग की जा रही थी।

रविवार को जिला प्रशासन ने  प्रयागराज के कई कंटेनमेंट जोन को सोमवार से खोलने आदेश जारी कर दिया है। इसके लिए जिला प्रशासन का व्यापार मंडल आभार व्यक्त करता है। कहा गया कि  कंटेनमेंट के जो क्षेत्र रह गए हैं उन्हें भी जल्द से जल्द अवमुक्त किया जाए। इसके अलावा सभी ट्रेड के बाजार को कम से कम आठ घंटे के लिए खोले जाने की अनुमति दी जाए। अगर बाजार खुलने की अनुमति मिलती है तो व्यापारी सभी प्रोटोकाल का पालन करेंगे। बैठक में  अनिल दुबे, सतीश केसरवानी , विजय मिश्रा , शिवशंकर सिंह ,  हिमांशु निक्की केसरवानी , अखिलेश सिंह , धनजंय सिंह, आनंद अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें