फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Allahabad University News: इविवि में फिर उठा छात्रसंघ बहाली का मुद्दा

Mon, 07 Sep 2020 09:24 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

छात्रों ने कार्यवाहक कुलपति को प्रत्यावेदन देकर याद कराया उनका वादा
छात्रसंघ बहाली के लिए गठित हुई थी कमेटी, पर नहीं हुआ कोई निर्णय
विज्ञापन
छात्रसंघ की बहाली की मांग को लेकर प्रदर्शन करते छात्र। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रयागराज। इविवि में छात्रसंघ बहाली का मुद्दा फिर गरमाने लगा है। विभिन्न मांगों को लेकर छात्रसंघ भवन के सामने 45 दिनों से क्रमिक अनशन कर रहे छात्रों ने शुक्रवार को कार्यवाहक कुलपति प्रो. आरआर तिवारी को प्रत्यावेदन देकर उन्हें उनका वादा याद दिलाया, जिसमें उन्होंने कार्यभार ग्रहण करते हुए छात्रसंघ बहाली की बात की थी।
विज्ञापन


क्रमिक अनशन का नेतृत्व कर रहे छात्रनेता अजय यादव सम्राट ने कहा कि कुलपति जब कार्यभार ग्रहण कर रहे थे, तब उन्होंने छात्रसंघ बहाली का वादा किया था। एकेडमिक काउंसिल में इस आशय का प्रस्ताव भी पारित हुआ और एक समिति का गठन भी किया गया, लेकिन आज तक छात्रसंघ की बहाली नहीं हो सकी।

पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अजीत यादव ने कहा कि छात्रसंघ प्रत्येक विश्वविद्यालय में जनतांत्रिक मूल्यों के विकास के लिए अति आवश्यक है। विश्वविद्यालय स्नातक, परास्नातक उत्पन्न करता है, जबकि छात्रसंघ एक संपूर्ण नागरिक बनाता है।
विज्ञापन


छात्रनेता मुनेश सरोज एवं सत्वेंद्र यादव ने कहा इविवि में सभी कार्य किए जा रहे हैं। पढ़ाई कराई जा रही है और परीक्षा भी, तो छात्रसंघ बहाल क्यों नहीं किया जा रहा है। छात्रसंघ को लेकर छात्रों के इस रुख से यही संकेत मिल रहे हैं, विवि के अगले स्थायी कुलपति के सामने छात्रसंघ की बहाली बड़ी चुनौती होने जा रही है। क्रमिक अनशन में हितेंद्र यादव, राहुल पटेल, मोहम्मद मुब्बसिर हारून, नवनीत यादव, अभिषेक प्रधान, मोहम्मद मसूद, आनंद, मोहम्मद सलमान, रोहित सादव, राज यादव, अभय सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें