All suspended students have a chance to appear in the exam
सभी निलंबित छात्रों को परीक्षा में शामिल होने का मौका
प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय में अनुशासनहीनता में निलंबित किए गए सभी छात्रों को परीक्षा में शामिल होने का मौका दिया गया है। इस बाबत आवश्यक कार्रवाई के लिए चीफ प्रॉक्टर प्रो. राम सेवक दुबे की ओर से परीक्षा नियंत्रक को पत्र भेजा गया है।
कुछ दिनों पहले कार्यवाहक कुलपति प्रो. आरआर तिवारी के आदेश पर इविवि के उन 14 छात्रों को परीक्षा में शामिल होने की अनुमति दी गई थी, जिन्हें अनुशासहीनता या रैगिंग के आरोप में निलंबित अथवा निष्कासित किया गया था। चीफ प्रॉक्टर की ओर से परीक्षा नियंत्रक को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि कुलपति के मौखिक आदेश पर अनुशासनहीनता के आरोपों में निलंबित छात्रों को अपनी-अपनी उपाधि प्राप्त करने के लिए परीक्षाओं में शामिल होने की अनुमति प्रदान की गई है। ऐसे में सभी निलंबित छात्रों को परीक्षा में शामिल होने दिया जाए और उनके परीक्षाफल घोषित करते हुए उपाधि प्रदान की जाए।