फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: भूमाफिया के पीछे लगाए गए सभी एसडीएम व एसीपी, संयुक्त रिपोर्ट तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
भूमाफिया के अवैध कब्जों को हटाकर संपत्तियों को जब्त किया जाएगा। साथ ही ऐसे अवैध कब्जाधारियों के खिलाफ गुंडा एक्ट, गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई की जाएगी। बुधवार को पुलिस लाइन में हुई बैठक में पुलिस आयुक्त जोगेंद्र कुमार व जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा जनपद ने इस संबंध में निर्देश दिए।
विज्ञापन

अधिकारियों ने सभी तहसीलों के एसडीएम और एसीपी को भूमाफिया की पुरानी सूची की संयुक्त रूप से समीक्षा करने का निर्देश दिया। साथ ही अपने क्षेत्र के नए भूमाफिया को चिह्नित कर लिस्ट को अपडेट करने, नई लिस्ट तैयार करने और चिह्नीकरण में संयुक्त रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
डीएम ने कहा कि ज्यादातर आपराधिक घटनाओं के पीछे भूमि विवाद होता है, इसलिए भूमि विवाद के मामलों में पुलिस विभाग भी त्वरित कार्रवाई करे। उन्होंने कहा कि राजस्व विभाग के अधिकारियों की ओर से धारा-24 के तहत पैमाइश करने के बाद कराई गई पत्थरगड़ी को विपक्षी बार-बार हटा देते हैं। इसलिए ऐसे मामलों में पुलिस विभाग उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करते हुए कठोर कार्रवाई करे।
विज्ञापन

बैठक में अपर पुलिस आयुक्त अजय पाल शर्मा, अपर पुलिस आयुक्त विजय ढुल, डीसीपी नगर मनीष कुमार शांडिल्य, डीसीपी गंगानगर कुलदीप सिंह गुनावत, डीसीपी यमुनानगर विवेक चंद्र यादव, एडीएम नजूल संजय पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें