फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Railway News : प्रयाग में मनवार संगम, कामायनी समेत होगा सभी प्रमुख ट्रेनों का ठहराव

Fri, 13 Jan 2023 07:55 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

उत्तर रेलवे के प्रयाग जंक्शन पर सभी प्रमुख ट्रेनों का ठहराव रेलवे द्वारा किया जाएगा। यहां इसी वित्तीय वर्ष अयोध्या, बस्ती जाने वाली मनवार संगम एवं मुंबई जाने वाली कामायनी एक्सप्रेस आदि ट्रेनों का ठहराव हो सकता है।
विज्ञापन
Prayagraj News : ट्रेन। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर रेलवे के प्रयाग जंक्शन पर सभी प्रमुख ट्रेनों का ठहराव रेलवे द्वारा किया जाएगा। यहां इसी वित्तीय वर्ष अयोध्या, बस्ती जाने वाली मनवार संगम एवं मुंबई जाने वाली कामायनी एक्सप्रेस आदि ट्रेनों का ठहराव हो सकता है। लखनऊ मंडल ने इन ट्रेनों के ठहराव का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजा है। अफसरों को उम्मीद है कि बोर्ड द्वारा यहां सभी प्रमुख ट्रेनों के दो मिनट के ठहराव की मंजूरी दी जा सकती है।

विज्ञापन


प्रयागराज जंक्शन के बाद प्रयाग भी शहर का प्रमुख स्टेशन माना जाता है। लखनऊ, वाराणसी एवं अयोध्या रूट की तमाम ट्रेनें प्रयाग से ही निकलती हैं। वर्तमान समय यहां कुल 19 जोड़ी ट्रेनों का ठहराव है, जबकि गोदान, कामायनी, मनवार संगम समेत 20 जोड़ी ट्रेनों का ठहराव यहां नहीं है। इस वजह से आए दिन यहां इन ट्रेनों में यात्री चेन पुलिंग कर देते हैं। कभी कभार जाने अनजाने में नॉन स्टॉप ट्रेनों से उतरने की जल्दबाजी में यात्री चुटहिल भी हो जाते हैं।

इस वजह से यहां आए दिन यात्रियों के हाथ-पैर आदि कटने की सूचना आती रहती है। इसी वजह से लोग मांग कर रहे हैं कि यहां से गुजरने वाली सभी ट्रेनों का ठहराव यहां सुनिश्चित किया जाए। खासतौर से जो ट्रेनें सुबह एवं शाम के वक्त यहां से गुजरती हैं। यात्रियों की इस मांग को देखते हुए डीआरएम लखनऊ सुरेश कुमार सपरा का कहना है कि मनवार संगम, कामायनी एक्सप्रेस, गोदान आदि एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजा गया है। उम्मीद है कि बोर्ड से इसी वित्तीय वर्ष में संबंधित ट्रेनों के ठहराव की मंजरी रेलवे बोर्ड द्वारा दी जा सकती है।
विज्ञापन


इन ट्रेनों का हो सकता है ठहराव 
गाजीपुर-आनंद विहार एक्सप्रेस, लोकमान्य तिलक-अयोध्या कैंट, साकेत एक्सप्रेस, गोदान एक्सप्रेस, गंगा कावेरी एक्सप्रेस, पूर्वा एक्सप्रेस, कामायनी एक्सप्रेस, रत्नागिरि एक्सप्रेस, कामायनी एक्सप्रेस, मनवार संगम एक्सप्रेस, लखनऊ-यशवंतपुर एक्सप्रेस आदि। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें