एसआरएन में तीन दिन से प्रभावित हुई स्वास्थ्य सेवाएं शनिवार को पूरी तरह बहाल हो गईं। पूरे दिन ओपीडी में 1603 मरीजों के पर्चे बनाए गए जबकि इमरजेंसी वार्ड में 60 मरीज भर्ती किए गए। ओपीडी में सर्वाधिक मरीज मेडिसिन, त्वचा रोग, हृदय रोग, न्यूरो, आर्थो और स्त्री व प्रसूति रोग विभाग में पहुंचे। आम दिनों की तुलना में शनिवार को मरीजों की संख्या में कमी देखी गई।
अस्पताल के सभी नौ ऑपरेशन थियेटरों में तय ऑपरेशन किए गए। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए शनिवार को भी ट्रामा सेंटर और ओपीडी काउंटरों पर पुलिस बल तैनात रही। प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. नीलम सिंह की ओर से ट्रामा सेंटर और वार्डों में सूचना दी गई है कि आईसीयू और वार्डों में भर्ती मरीज के साथ केवल एक तीमारदार रहेगा। संवाद