फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रमोशन के लिए इलाहाबाद विश्वविद्यालय में दिनभर चला हंगामा, पहुंची कई थानों की फोर्स

Thu, 17 Jun 2021 11:29 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

  • सभी छात्रों को न्यूनतम साठ फीसदी अंक दिए जाने की भी उठी मांग
विज्ञापन
prayagraj news : इविवि परीक्षा नियंत्रक कार्यालय पर अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे छात्रों को समझाते पुलिस और विवि प्रशासन के अधिकारी। - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) में छात्रों के प्रमोशन के मसले पर बृहस्पतिवार को परीक्षा नियंत्रक कार्यालय में दिनभर हंगामा होता रहा। एनएसयूआई के छात्रों ने परीक्षा नियंत्रक कार्यालय का घेराव कर देर शाम तक कार्यालय के मुख्य गेट के बाहर धरने पर बैठे रहे। स्थिति तनावपूर्ण होने पर कई थानों की फोर्स भी मौके पर पहुंच गई। शाम को पुलिस अफसरों की मौजूदगी में इविवि प्रशासन की ओर से छात्रों की मांगों पर विचार करने का आश्वासन दिया गया, जिसके बाद मामला शांत हुआ।
विज्ञापन


इविवि प्रशासन ने पिछले दिनों स्नातक द्वितीय एवं तृतीय वर्ष के छात्रों को बिना परीक्षा प्रमोट करने का निर्णय लिया था। साथ ही प्रथम एवं अंतिम सेमेस्टर को छोड़कर बाकी सभी सेमेस्टर के छात्रों को भी बिना परीक्षा प्रमोट किए जाने पर मुहर लगा दी थी। इस निर्णय के बाद से छात्र लगातार मांग कर रहे हैं कि स्नातक प्रथम वर्ष और परास्नातक प्रथम सेमेस्टर के छात्रों को भी बिना परीक्षा प्रमोट किया जाए। साथ ही सभी छात्रों को न्यूनतम 60 फीसदी अंकों के साथ प्रमोट किया जाए। इस मसले पर एनएसयूआई के छात्र सुबह से ही परीक्षा नियंत्रक कार्यालय के मुख्य गेट पर बैनर लगाकर धरने पर बैठे गए। परीक्षा नियंत्रक प्रो. रमेंद्र कुमार सिंह एवं अन्य कर्मचारियों को कार्यालय के बगल वाले दरवाजे से प्रवेश करना पड़ा। 

परीक्षा नियंत्रक दिनभर कार्यालय पर बैठे रहे और छात्र बाहर धरना देते रहे। शाम तक तनाव बढ़ने लगा तो कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई। हालांकि, छात्र भारी बारिश में भी धरना स्थल पर डटे रहे। देर शाम पुलिस अफसरों की मौजूदगी में एनएसयूआई पूर्वी यूपी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने परीक्षा नियंत्रक प्रो. रमेंद्र कुमार सिंह को मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। परीक्षा नियंत्रक ने आश्वासन दिया कि प्रमोशन के मुद्दे को जल्द ही हल कर लिया जाएगा। न्यूनतम 60 फीसदी अंक दिए जाने के मसले को परीक्षा समिति की बैठक में रखा जाएगा और छह कार्य दिवसों में छात्रों को अवगत करा दिया जाएगा। इसके बाद छात्र वहां से हटे। इस दौरान एनएसयूआई से अभिषेक द्विवेदी, अमित द्विवेदी, हरिओम सिंह सोमवंशी, जितेश, अक्षय, सौरभ सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


दिशा छात्र संगठन के कार्यकर्ताओं ने भी किया प्रदर्शन
स्नातक प्रथम वर्ष और परास्नातक प्रथम सेमेस्टर के छात्रों को बिना परीक्षा प्रमोट किए जाने की मांग को लेकर दिशा छात्र संगठन के कार्यकर्ताओं ने भी इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्रसंघ भवन पर प्रदर्शन किया। इस मौके पर अभिषेक, धर्मराज, अविनाश, अंकित, हर्षित, चंद्रप्रकाश, रजनीश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें