फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: एलाइंस एयर की दिल्ली उड़ान छोड़ सभी 16 विमान निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज एयरपोर्ट के लिए वर्ष 2024 का आगाज इस बार अच्छा नहीं रहा। दो जनवरी को छोड़ दिया जाए तो यहां अब तक किसी भी दिन सारे विमानों का आवागमन नहीं हो सका। नए साल के पहले शनिवार को भी एलाइंस एयर की दिल्ली उड़ान का ही आवागमन हो सका। इसके अलावा प्रयागराज एयरपोर्ट पर आने वाली अन्य 16 उड़ानें निरस्त रहीं। इस दौरान इंडिगो की एक भी उड़ान शनिवार को संचालित नहीं हुई। वहीं, ट्रेन संचालन में जरूर कुछ सुधार दिखाई दिया।
विज्ञापन

एयरपोर्ट पर खराब मौसम की वजह से लगातार विमान निरस्त हो रहे हैं। विमानन कंपनी इंडिगो की बीते कुछ दिनों के दौरान सौ से ज्यादा उड़ानें निरस्त हो चुकी हैं। शनिवार को भी इंडिगो की मुंबई, बंगलूरू, भुवनेश्वर, लखनऊ, दिल्ली, देहरादून और भोपाल उड़ान दोनों ओर से निरस्त रही। शुक्रवार की तरह शनिवार को भी इंडिगो की कुल 14 उड़ानें निरस्त रहीं।
एलाइंस एयर का विमान दिल्ली से प्रयागराज जरूर पहुंच गया। यहां से यह विमान बिलासपुर जाना था, लेकिन वापसी में खराब दृश्यता को देखते हुए यह विमान बिलासपुर के बजाय दिल्ली के लिए ही रवाना हो गया। इस तरह एलाइंस की कुल दो उड़ानें शनिवार को निरस्त रहीं। एयरपोर्ट पर दिनभर में 16 उड़ानें निरस्त होने से यात्रियों को भी काफी परेशानी हुई।
विज्ञापन

ट्रेन संचालन शनिवार को कुछ सुधरा जरूर दिखाई दिया। प्रयागराज एक्सप्रेस लगातार दूसरे दिन समय से पहले प्रयागराज जंक्शन पहुंच गई। बीकानेर-प्रयागराज पांच मिनट, मेरठ सिटी-प्रयागराज संगम एक्सप्रेस दस मिनट, नई दिल्ली-प्रयागराज हमसफर और देहरादून-सूबेदारगंज, रीवा एक्सप्रेस, शिवगंगा एक्सप्रेस, पुरुषोत्तम एक्सप्रेस समय पर पहुंची।
नई दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत 1.30 घंटे, वाराणसी-नई दिल्ली वंदे भारत 1.55 घंटे, भुवनेश्वर-नई दिल्ली राजधानी 10.25 घंटे, आनंद विहार-पुरी नंदन कानन 1.10 घंटे, जोधपुर-हावड़ा 1.30 घंटे और दिल्ली-अलीपुरद्वार महानंदा 1.05 घंटे तक लेट रही। रात में यूपी रोडवेज प्रयागराज रीजन की 22 बसों का भी संचालन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें