फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: गृहकर वसूली के लिए निगम ने चलाया अभियान

Sun, 07 Jan 2024 02:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
गृहकर वसूली को लेकर मुख्य कर निर्धारण अधिकारी पीके द्विवेदी ने जोनल कार्यालय कटरा के अधीक्षकों से कार्य में तेजी लाने को कहा। बड़े बकायेदारों के भवन पर कुर्की की कार्रवाई करने का निर्देश दिया। एएमजी मार्ग, दयानन्द मार्ग, बीक्लाइव रोड तथा सरदार पटेल मार्ग स्थित चार भवन से कुल वसूली 24.50 लाख रुपये की गयी। इसी के साथ जोनल कार्यालय नैनी एवं गऊघा से कुल 4.23 लाख रुपये की वसूली की गई। इस अवसर पर जोनल कार्यालय कटरा के कर अधीक्षक मोनिका रस्तोगी, अल्लापुर कर अधीक्षक झम्मन सिंह, राजस्व निरीक्षक कमलेश पांडेय व अन्य कर अधीक्षकों के साथ नगर निगम की वसूली टीम मौजूद रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें