फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ का अपराधी स्मैक और पिस्टल समेत बंदी

Sun, 31 Jan 2016 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने अलीगढ़ जनपद के एक अपराधी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध पिस्टल-कारतूस तथा करीब पैंतालिस लाख रुपये कीमत की पुलिस ने उससे पूछताछ की तो पता चला कि वह इलाहाबाद के एक गैंगस्टर के आदमी के साथ यह धंधा करता रहा है।
विज्ञापन

फूलपुर पुलिस को शनिवार सुबह सूचना मिली कि एक व्यक्ति नशीले पदार्थ की खेप लेकर वरुणा बाजार की तरफ से प्रतापगढ़ जा रहा है। पुलिस टीम ने वरुणा बाजार के पास घेराबंदी कर ली। पुलिस को देख संदिग्ध व्यक्ति भागने लगा तो उसे दौड़ाकर पकड़ लिया गया। तलाशी में उसके पास थैले में नशीला पदार्थ, प्वाइंट नाइन एमएम की एक पिस्टल और दो कारतूस मिले। उसे फूलपुर थाने ले जाकर पूछताछ की गई। उसने अपना नाम सुल्तान अहमद उर्फ संतोष पाल निवासी शाहजमाल थाना दिल्ली गेट अलीगढ़ है। पुलिस ने बताया कि वह करीब चार साल पहले प्रतापगढ़ में हत्या की कोशिश के एक मामले में पकड़ा गया था। 
सुल्तान का कहना है कि उसी मुकदमे में वह पेशी पर जा रहा था। इसके अलावा वह अपनी पहली पत्नी के दहेज उत्पीड़न के भी मामले में गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में वह नैनी जेल में बंद किया गया था। नैनी जेल में रहते ही उसका संपर्क एक गैंगस्टर के गुर्गे से हो गया था। जेल से छूटने के बाद वह गैंगस्टर के गुर्गे से मिलकर असलहों और स्मैक की तस्करी करने लगा। उसके पास 465 ग्राम स्मैक मिली है जिसकी बाजार में कीमत करीब 45 लाख रुपये आंकी गई है। उसके खिलाफ एनडीपीएस और आर्म्स एक्ट का केस लिखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें