फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशीला पदार्थ खिलाकर छात्रा से रेप, अस्पताल में छात्रा की मौत

Sun, 14 Jun 2015 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बरौत (इलाहाबाद)। हंडिया के बरौत इलाके में हाइवे पर स्थित सेठ गंगाराम जायसवाल इंटर कॉलेज के एक कमरे में शनिवार रात एक बीस वर्षीय छात्रा अचेतावस्था में मिली। कॉलेज के चौकीदार मजनू ने देखा तो मामले की जानकारी स्कूल प्रबंधक और इलाकाई पुलिस को दिया। उपरदहा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों के न मिलने पर पुलिस हंडिया के एक निजी अस्पताल में ले गई। लेकिन अस्पताल में डॉक्टरों ने छात्रा को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


मरने से पहले छात्रा ने पुलिस को बताया कि वह भदोही के गोपीगंज की रहने वाली है। वह पुलिस को सिर्फ अपना नाम ही बता पाई थी। साथ ही उसने बताया कि पर्स में उसका मोबाइल है। जो कि तलाशी में पुलिस को नहीं मिला। छात्रा पसीने से तरबतर थी और उसके कपड़े अस्त व्यस्त थे। उसने गुलाबी रंग की लैगी और टी शर्ट पहना हुआ था। उसके पास एक बड़ा सा लाल पर्स था। उसमें एक छोटा सा पर्स था। उसके गले सोने की चेन और हाथ में अंगूठी थी। एक हाथ में ओम गुदा हुआ था।छात्रा देखने से किसी अच्छे घर की लग रही है। आशंका जताई जा रही है कि शाम को छात्रा घर से निकली थी। तभी बदमाशों का शिकार बन गई।

बदमाश उसे नशीला पदार्थ खिलाकर उठा लाए और सूनसान और अंधेरे में स्कूल के कमरे में लाकर उसके साथ दुराचार किया। छात्रा की हालत बिगड़ी तो वे छोड़कर भाग निकले। पुलिस रेप की बात से इंकार कर रही है। वहीं इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह देव ने बताया कि छात्रा ने कोई नशीला पदार्थ निगला है। जिसके  चलते उसकी हालत बिगड़ी और मौत हो गई। उसके बैग से भी कुछ दवाएं मिली हैं। इंस्पेक्टर ने बताया कि घरवालों के बारे में पूछने पर छात्रा ने बताया कि पहले डॉक्टर के पास ले चलो। उसके बाद घरवालों के बारे में बताने की बात कही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें