ईगल आई शूटिंग अकादमी की प्रशिक्षु अक्षिता ने शिमला में 6 से 14 अक्टूबर तक आयोजित ऑल इंडिया कुमार सुरेंद्र सिंह इंटर स्कूल चैंपियनशिप में एयर राइफल वर्ग में कांस्य पदक जीत कर जिले का नाम रोशन किया। अकादमी के कोच फरीद सिद्दीकी व विजय चंदेल ने बताया कि प्रतियोगिता में लगभग 4200 निशानेबाजों ने प्रतिभाग किया था। फरीद ने बताया कि अकादमी के 48 निशानेबाज 15 नवंबर से दिल्ली और भोपाल में आयोजित 66वीं नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे।