त्योहारी सीजन को देखते हुए रेलवे ने बनारस से प्रयागराज होकर मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनल के लिए पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। 01053 का संचालन बनारस से 17 अक्तूबर और 01054 का संचालन लोकमान्य तिलक से सोमवार 16 अक्तूबर को शुरू हुआ। इसका ठहराव प्रयागराज छिवकी, मानिकपुर जंक्शन, सतना जंक्शन, मैहर, कटनी, जबलपुर, पिपरिया, इटारसी, खंडवा, भुसावल, नासिक रोड, इगतपुरी, कल्याण जंक्शन पर रहेगा। ट्रेन कुल 14 फेरे लगाएगी। बनारस से इसका संचालन 17 अक्तूबर से 28 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार व लोकमान्य तिलक से 16 अक्तूबर से 27 नवंबर तक ट्रेन चलेगी।