फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : अक्षयवट, सरस्वती कूप, पातालपुरी कॉरिडोर मार्च तक होगा पूरा

Fri, 10 Nov 2023 11:42 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

अक्षयवट, सरस्वती कूप, पातालपुरी और त्रिवेणी पुष्प ते सौंदर्यीकरण सहित अक्षयवट, सरस्वती कूप और पातालपुरी को मिलाकर कॉरिडोर बनाने की भी तैयारी है। इसके लिए करीब 20 करोड़ रुपये का बजट तय किया गया है। अक्षयवट के पास से काम की शुरुआत भी हो गई है।
विज्ञापन
सरस्वती कूप, प्रयागराज। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाकुंभ से पहले शहर को सजाने-संवारने का काम शुरू हो गया है। प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) शहर को कॉरिडोर की सौगात देने में जुटा है। पीडीए, अक्षयवट, सरस्वती कूप और पातालपुरी को मिलाकर कॉरिडोर बनाने जा रहा है ताकि एक साथ तीनों स्थानों के दर्शन कर सकें।

अक्षयवट, सरस्वती कूप, पातालपुरी और त्रिवेणी पुष्प ते सौंदर्यीकरण सहित अक्षयवट, सरस्वती कूप और पातालपुरी को मिलाकर कॉरिडोर बनाने की भी तैयारी है। इसके लिए करीब 20 करोड़ रुपये का बजट तय किया गया है। अक्षयवट के पास से काम की शुरुआत भी हो गई है।

सेना के अधिकार वाले क्षेत्र में होने की वजह से कॉरिडोर बनाने की जिम्मेदारी एमईएस यानी मिलेट्री इंजीनियरिंग सर्विसेज को दी गई है। पूरे प्रोजेक्ट को मार्च 2024 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

पीडीए उपाध्यक्ष अरविंद चौहान के मुताबिक प्रोजेक्ट को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जा रहा है। शहर में महाकुंभ को लेकर पीडीए के कई अन्य प्रोजेक्ट के टेंडर भी हो चुके हैं, जिससे काम समय से पूरे कराए जा सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें