फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : विजन इंडिया पर आज अखिलेश करेंगे मंथन, विकास परक राजनीति की नई नींव रखने का होगा प्रयास

Sun, 28 Jun 2026 07:37 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

सपा प्रमुख अखिलेश यादव 14 वर्ष बाद 28 जून को प्रयागराज में रात्रि विश्राम करने के बाद 29 जून को विजन इंडिया अभियान के तहत महत्वपूर्ण बैठक करेंगे। संगम नगरी में विकास परक राजनीति की नई नींव रखने का यह उनका प्रयास है।
विज्ञापन
प्रयागराज पहुंचे अखिलेश यादव ने सपा नेताओं से मिले। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

सपा प्रमुख अखिलेश यादव 14 वर्ष बाद 28 जून को प्रयागराज में रात्रि विश्राम करने के बाद 29 जून को विजन इंडिया अभियान के तहत महत्वपूर्ण बैठक करेंगे। संगम नगरी में विकास परक राजनीति की नई नींव रखने का यह उनका प्रयास है। इस अभियान की राजनीतिक और सामाजिक हलकों में चर्चा है।

अखिलेश यादव ने वर्ष 2012 में भी प्रयागराज (तब इलाहाबाद) में ऐसी ही बैठक की थी जिसके बाद प्रदेश में उनकी सरकार बनी थी। विजन इंडिया अभियान का उद्देश्य देश और प्रदेश के विकास के लिए ठोस व्यावहारिक योजना बनाना है। सपा प्रमुख का मानना है कि वास्तविक विकास के लिए नीति-निर्माताओं को विशेषज्ञों और छात्रों से सीधा संवाद करना चाहिए।

विज्ञापन


सिविल लाइंस स्थित रेडिशन होटल में सुबह 11 से होने वाली इस बैठक का मुख्य एजेंडा आधुनिक तकनीकों का उपयोग, बेहतर बुनियादी ढांचा और युवाओं की ऊर्जा से आत्मनिर्भर भारत बनाना आदि शामिल है। कार्यक्रम में शिक्षा, चिकित्सा, इंजीनियरिंग और व्यापार जगत के प्रतिनिधि शामिल होंगे। प्रयागराज साहित्य, शिक्षा और न्याय की नगरी मानी जाती है। इसलिए इस बैठक का महत्व और बढ़ जाता है।

विज्ञापन

अखिलेश यादव, अध्यक्ष समाजवादी पार्टी। - फोटो : अमर उजाला।

प्रबुद्ध वर्ग और युवाओं का होगा संगम

इस मंथन बैठक में शहर और आसपास के जिलों से बड़े शिक्षाविद, नामचीन चिकित्सक, वरिष्ठ इंजीनियर और तकनीकी विशेषज्ञ मौजूद रहेंगे। उद्योगपति और व्यापारी वर्ग के प्रतिनिधियों के अलावा प्रतियोगी छात्र भी बड़ी संख्या में रहेंगे। यहां अखिलेश यादव छात्रों की समस्याओं को सुनेंगे और उनके नवाचारों को विकास के एजेंडे में जोड़ेंगे।

सपा प्रवक्ता दान बहादुर मधुर के अनुसार बैठक में शिक्षा और रोजगार के नए अवसर पैदा करने पर विचार होगा। उच्च शिक्षा को वैश्विक स्तर की बनाने पर भी चर्चा की जाएगी। चिकित्सा और स्वास्थ्य ढांचे को आधुनिक व सस्ता बनाने का रोडमैप तैयार होगा। सपा नेता सचिन श्रीवास्तव ने कहा कि स्थानीय छोटे और मझोले उद्योगों को बढ़ावा देने और युवाओं को उद्यमी बनाने पर जोर दिया जाएगा। इंजीनियरिंग और बुनियादी ढांचे के विकास में पर्यावरण संतुलन भी महत्वपूर्ण रहेगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें