फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: इलेक्टोरल बॉन्ड, पेपर लीक को लेकर अखिलेश का भाजपा पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बृहस्पतिवार को भाजपा हराओ संविधान बचाओ और रोजगार पाओ का नारा दिया। उन्होंने जहां इलेक्टोरल बॉन्ड की सूची सार्वजनिक न करने को सबसे बड़ा भ्रष्टाचार बताया, वहीं पेपर लीक मामले पर केंद्र व प्रदेश सरकारों को घेरा। कहा, पेपर लीक से प्रदेश में 1.80 करोड़ से अधिक युवा व उनके परिवार के लोग नाराज हैं। जनता इंतजार कर रही है। इस बार यूपी में भाजपा का सफाया हो जाएगा। पार्टी नेता केके श्रीवास्तव के पुत्र के वैवाहिक समारोह में आशीर्वाद देने पहुंचे अखिलेश यादव ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि पेपर लीक के लिए सरकार सीधे तौर पर जिम्मेदार है।
विज्ञापन

लाखों युवाओं को छह महीने बाद फिर परीक्षा देनी होगी। इससे 1.80 करोड़ से अधिक युवा व उनके परिवारीजन सीधे तौर पर प्रभावित हुए हैं। इससे बड़ी संख्या में लोग भाजपा से खिसक गए हैं। इस वजह से यूपी में भाजपा का सफाया होने जा रहा है। अखिलेश से जब पूछा गया कि वह किस सीट से चुनाव लड़ेंगे, तब उनका कहना था कि चुनाव में लड़ाई होती है। वह लड़ेंगे भी और लड़ाएंगे भी। उन्होंने सभी 80 सीटें हराकर भाजपा को हटाने की बात कही।
यूपी में 15 हजार मदरसे बंद करने के योगी सरकार के निर्णय पर कहा कि मदरसा बोर्ड ही नहीं, संस्कृत बोर्ड को भी तोड़ा जा रहा है। नेता जी ने और समाजवादियों ने संस्कृत बोर्ड के शैक्षणिक संस्थानों को जो सुविधाएं दी थीं, उसे भी भाजपा छीन रही है। एमपी के सीएम मोहन यादव को यूपी में उतारे जाने के सवाल पर अखिलेश ने कहा कि यह भाजपा की पुरानी चाल है। इससे कुछ नहीं होने वाला है।
विज्ञापन

सपा प्रमुख ने इलेक्टोरल बॉन्ड की सूची सार्वजनिक नहीं करने को सबसे बड़ा भ्रष्टाचार बताया। कहा कि अब तो हर किसी के मोबाइल में डाटा की पीडीएफ पड़ी है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद भाजपा इलेक्टोरल बॉन्ड की सूची नहीं सौंप रही है। बसपा से गठबंधन के सवाल पर कहा कि अब सब हो चुका है। मैदान में उतरने की तैयारी है। ओवैसी की पार्टी से गठबंधन के सवाल को उन्होंने नजर अंदाज कर दिया। कहा कि गंगा में नाले बहाए जा रहे हैं। इसकी चिंता आप लोग क्यों नहीं करते हो। कानपुर, प्रयागराज में गंगा में सीधे नाले बहाए जा रहे हैं। जो गंगा के लिए कसमें खा रहे थे, वह अब कहां चले गए।
अखिलेश बोले, रेवती रमण के साथ जल्द चाय पीकर नाराजगी दूर करेंगे
सपा से नाराज होकर पार्टी नेताओं के दूरी बनाने के सवाल पर अखिलेश ने कहा कि कोई नाराज नहीं है। पूर्व मंत्री रेवती रमण सिंह की नाराजगी की वजह पूछने पर उन्होंने कहा कि अभी तो नहीं, लेकिन वह समय निकाल कर उनके साथ चाय पीने जाएंगे। सब ठीक हो जाएगा।
शिवम से बोले अखिलेश, आज खुशी का दिन है, चेहरे पर मुस्कुराहट लाओ

अखिलेश ने पार्टी के वरिष्ठ नेता केके श्रीवास्तव के पुत्र शिवम व पुत्रवधू नेहा को शुभकामनाएं दीं। इस दौरान शिवम भावुक हुए। उन्हें यकीन नहीं हो रहा था कि उनके पीछे सपा प्रमुख अखिलेश यादव आशीर्वाद देने के लिए खड़े हैं। शिवम को भावुक देख अखिलेश ने कहा, यार आज खुशी का दिन है, चेहरे पर मुस्कुराहट लाओ। अखिलेश ने कहा, आपके पिता मेरे पिता तुल्य समान हैं। वह आज से नहीं, बल्कि नेताजी के समय से सपा के कर्मठ सिपाही का दायित्व निभा रहे हैं। शिवम की पत्नी नेहा से भी अखिलेश ने बात की। नेहा ने बताया कि वह लखनऊ की ही रहने वाली हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें