फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखाड़ा परिषद : बांग्लादेश में हिंदुओं की रक्षा सुनिश्चित करे सरकार, हमले नहीं रुके तो नागा संन्यासी करेंगे कूच

Fri, 06 Dec 2024 01:18 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

साधु संतों ने कहा कि बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हमले बंद हों और जो लोग बेवजह जेलों में डाले गए हैं, उनकी जल्द रिहाई सुनिश्चित की जाए। इसके साथ ही इस्कॉन के प्रमुख चिन्मय प्रभु पर भी दर्ज मुकदमे वापस लेकर उन्हें भी रिहा किया जाए।
विज्ञापन
महंत रवींद्र पुरी, अध्यक्ष अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं, बौद्धों और सिखों पर हो रहे लगातार हमले और हिंसा के खिलाफ पूरे देश में उबाल है। साधु -संतों की सबसे बड़ी संस्था आखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ बृहस्पतिवार को केंद्र की मोदी सरकार को चेताया। साधु -संतों ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमले बंद न हुए तो नागा संन्यासी वहां कूच करने के लिए बाध्य होंगे।

विज्ञापन


साधु संतों ने कहा कि बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हमले बंद हों और जो लोग बेवजह जेलों में डाले गए हैं, उनकी जल्द रिहाई सुनिश्चित की जाए। इसके साथ ही इस्कॉन के प्रमुख चिन्मय प्रभु पर भी दर्ज मुकदमे वापस लेकर उन्हें भी रिहा किया जाए। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रवींद्र पुरी ने कहा कि अखाड़ों की स्थापना सनातन धर्म की रक्षा के लिए हुई है और अगर बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर हिंसा नहीं रुकी तो हजारों नागा संन्यासी महाकुंभ के बाद बांग्लादेश कूच करेंगे।

अखाड़ा परिषद अध्यक्ष महंत रवींद्र पुरी के मुताबिक बांग्लादेश के मुद्दे पर अखाड़ा परिषद ने आठ और नौ दिसंबर को निरंजनी अखाड़े में बैठक बुलाई है। इस बैठक में सभी अखाड़ों के साधु संत मिलकर बांग्लादेश की समस्या पर विचार विमर्श करेंगे। जिसके बाद एक प्रस्ताव तैयार करेंगे। यह प्रस्ताव देश के गृह मंत्री अमित शाह को भेजा जाएगा।
विज्ञापन




अखाड़ा परिषद अध्यक्ष महंत रवींद्र पुरी ने कहा है कि बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों की बहन बेटियों पर जुल्म हो रहे है। उनके साथ बलात्कार किया जा रहा है। वहां पर सनातनियों और गैर सनातनियों के अलग-अलग नियम बना दिए गए हैं। जिससे सनातनियों का उत्पीड़न किया जा रहा है। महंत रवींद्र पुरी ने कहा है कि प्रस्ताव के जरिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से पूरे मामले में दखल दिए जाने की मांग की जाएगी। उन्होंने कहा कि इसके बाद भी अगर बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हिंसा नहीं रुकी तो महाकुंभ के बाद बड़ी संख्या में नागा संन्यासी बांग्लादेश कूच करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें