फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj: अमर उजाला की मुहिम से जुड़ा अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद, संगम को विश्व धरोहर का दर्जा दिलाने की तैयारी

Wed, 04 Dec 2024 06:11 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रवींद्र पुरी ने कहा कि संगम विश्व की दुर्लभ थाती है। इसे सूचीबद्ध कराने का प्रस्ताव महाकुंभ में 26 जनवरी को होने वाली धर्म संसद में भी लाएंगे।  
विज्ञापन
संगम प्रयागराज - फोटो : adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में संगम को स्थान दिलाने की अमर उजाला की मुहिम से अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद भी जुड़ गया है। परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रवींद्र पुरी ने कहा कि संगम विश्व की दुर्लभ थाती है। इसे सूचीबद्ध कराने का प्रस्ताव महाकुंभ में 26 जनवरी को होने वाली धर्म संसद में भी लाएंगे।  

विज्ञापन


रवींद्र पुरी ने कहा, संगम के महात्म्य का गुणगान वेद-पुराणों में है। संगम पर वेणीमाधव, सोमेश्वर, भरद्वाजेश्वर, नागवासुकि, अक्षयवट जैसे तीर्थों का मिलन जगत के लिए मंगलकारी है। पदम पुराण में कहा गया है कि त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाने पर मोक्ष की प्राप्ति होती है। कहते हैं, 12वें वर्ष में कुंभ का और छठवें वर्ष में अर्धकुंभ का त्रिवेणी संगम पर विश्व का सबसे बड़ा सांस्कृतिक समागम अद्भुत और अविस्मरणीय होता है। इसकी महिमा अपरंपार है। 

महाकुंभ में 45 करोड़ से अधिक भक्तों के आने का अनुमान है। यह मेला सद्भाव, सौहार्द, सामाजिक समरसता का भी प्रतीक है। यह छुआछूत, जातीयता और सांप्रदायिकता से परे है। यह सहिष्णुता और मानवता की मिसाल है। इसे विश्व धरोहर सूची में शामिल किया ही जाना चाहिए। 
विज्ञापन


नगर देवता वेणी माधव के दरबार से भी आवाज बुलंद
नगर देवता भगवान वेणी माधव के दरबार में मंगलवार को सविधि पूजन-आरती के साथ संगम को विश्व धरोहर सूची में शामिल कराने का संकल्प लिया गया। मुहिम की सफलता के लिए प्रयागराज सेवा समिति संग आधा दर्जन से अधिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने मां गंगा और भगवान वेणी माधव का आशीष लिया। जनजुड़ाव का आह्वान भी किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें