फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Babri Demolition Case Verdict : अखाड़ा परिषद ने बाबरी विध्वंस मामले में सीबीआई अदालत के फैसले का किया स्वागत

विज्ञापन
महंत नरेंद्र गिरि - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अयोध्या बाबरी मस्जिद विध्वंस मामले में सीबीआई कोर्ट के फैसले का अखाड़ा परिषद ने स्वागत किया है। साधु संतों की सबसे बड़ी संस्था अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने फैसले को सराहनीय बताया है।

 

अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष और प्रयागराज बड़े हनुमान मंदिर के महंत नरेंद्र गिरी ने कहा इस फैसले से सभी सनातनियों और साधु-संतों में खुशी है। महंत नरेंद्र गिरि ने कहा राम के काज में कोई अपराध नहीं होता है।

 

यह घटना कोई पहले से सुनियोजित नहीं थी। ऐसा सीबीआई कोर्ट ने भी स्वीकार किया है। कोर्ट ने सभी आरोपियों को बरी कर दिया है क्योंकि किसी ने कोई अपराध नहीं किया था। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम ने ही लोगों से यह काम कराया था।

विज्ञापन

 

न्याय में हमेशा सत्य की जीत होती है।महंत नरेंद्र गिरी ने कहा जो लोग न्यायालय में विश्वास नहीं करते हैं वह राष्ट्र द्रोही हैं। सीबीआई कोर्ट लखनऊ ने सुखद फैसला सुनाया है। सीबीआई कोर्ट लखनऊ ने सभी आरोपियों को बरी कर दिया है। कोर्ट से बरी किए गए सभी लोगों को अखाड़ा परिषद ने दी बधाई।  महंत नरेंद्र गिरी ने लोगों से कोरोना कॉल में घर में बैठकर खुशी मनाने और राम नाम का पाठ करने की अपील की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें