फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: इसी सप्ताह अकासा को मिल जाएगा स्लॉट, शुरू होगी दिल्ली, बंगलूरू की उड़ान

विज्ञापन
विज्ञापन
विमानन कंपनी अकासा एयर को प्रयागराज से दिल्ली और बंगलूरू उड़ान शुरू करने का स्लॉट इसी सप्ताह मिल सकता है। स्लॉट मिलते ही अकासा एयर प्रयागराज से दिल्ली और बंगलूरू के लिए सीधी उड़ान शुरू कर देगी। अभी इस उड़ान की नागर विमानन निदेशालय (डीजीसीए) ने ही हरी झंडी दी है। इसके शुरू होने के बाद प्रयागराज से बंगलूरू के लिए दो विमान एवं दिल्ली के लिए तीन विमान हो जाएंगे।
विज्ञापन

विमानन कंपनी अकासा को प्रयागराज से मुंबई, दिल्ली और बंगलूरू के लिए सीधी उड़ान शुरू करनी है। डीजीसीए ने इन तीनों ही उड़ान के संचालन की मंजूरी पिछले माह ही दी थी। उसके बाद अकासा ने तीनों उड़ान शुरू करने का यहां स्लॉट मांगा। प्रयागराज-मुंबई उड़ान का स्लॉट पिछले दिनों ही कंपनी को मिल गया। इसके बाद अकासा ने यह विमान 25 मई से शुरू करने के लिए बुकिंग भी शुरू कर दी है। हालांकि, दिल्ली और बंगलूरू का स्लॉट कंपनी को अब तक नहीं मिल सका है। प्रयागराज एयरपोर्ट का रनवे और एयर ट्रैफिक कंट्रोल वायु सेना के ही हवाले है। इसलिए डीजीसीए भले ही यहां विमान संचालन की अनुमति दे दे, लेकिन जब तक वायु सेना की ओके नहीं होती तब तक यहां विमान शुरू नहीं किया जा सकता है।
अकासा ने जो स्लाॅट बनाया है, उसके हिसाब से वह बंगलूरू से प्रयागराज के बीच विमान चलाएगा। प्रयागराज आने के बाद वही विमान यहां से दिल्ली जाएगा। फिर दिल्ली से प्रयागराज एवं प्रयागराज से बंगलूरू के बीच उसका संचालन होगा। अभी स्लॉट की ओके न मिल पाने की वजह से कंपनी ने विमान की समय सारिणी जारी नहीं की है। हालांकि, अब यही कहा जा रहा है कि स्लॉट संबंधी जो अड़चन थी, वह तकरीबन दूर कर ली गई है। इस बारे में एयरपोर्ट के कार्यवाहक निदेशक राजेश कुमार का कहना है कि इसी सप्ताह कंपनी को स्लॉट मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें