फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : एयरपोर्ट के विस्तार का काम शुरू, दिसंबर 2024 तक होगा पूरा होगा कार्य

Tue, 10 Oct 2023 06:22 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

महाकुंभ के मद्देनजर प्रयागराज एयरपोर्ट के विस्तारीकरण की योजना पिछले वर्ष ही बनी थी। निर्माण संबंधित कागजी प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब विशाल इंफ्रास्ट्रक्चर्स लिमिटेड नाम की फर्म ने यहां विस्तारीकरण का कार्य शुरू किया है।
विज्ञापन
Prayagraj News : प्रयागराज एयरपोर्ट। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रयागराज एयरपोर्ट के विस्तार का कार्य शुरू हो गया। बंगलुरू की जिस कंपनी का यहां एयरपोर्ट के विस्तार का ठेका मिला था उसने यहां काम शुरू कर दिया है। यहां मुख्य टर्मिनल के बगल में खाली पड़ी जमीन पर एक नई इमारत बनाई जाएगी। एयरपोर्ट प्रशासन का कहना है कि 15 माह में यह कार्य पूरा हो जाए।

महाकुंभ के मद्देनजर प्रयागराज एयरपोर्ट के विस्तारीकरण की योजना पिछले वर्ष ही बनी थी। निर्माण संबंधित कागजी प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब विशाल इंफ्रास्ट्रक्चर्स लिमिटेड नाम की फर्म ने यहां विस्तारीकरण का कार्य शुरू किया है। बताया जा रहा है कि संबंधित फर्म द्वारा ही पुणे, मदुरई, कोचीन एयरपोर्ट में भी काम किया जा चुका है। प्रयागराज एयरपोर्ट के मुख्य टर्मिनल बिल्डिंग के बगल में ही एक और नई बिल्डिंग का निर्माण संबंधित फर्म द्वारा किया जाएगा।

विज्ञापन


मौजूदा टर्मिनल भवन 6700 वर्ग मीटर में है, जबकि उसके बगल नया टर्मिनल भवन 9500 वर्गमीटर में बनेगा। नए टर्मिनल भवन में 550 यात्रियों के बैठने की ही क्षमता है। इसी तरह यहां रनवे से टर्मिनल तक विमान के लिए एक और टैक्सी वे का भी निर्माण होगा। नए टर्मिनल भवन में तीन एयरोब्रिज भी लगाए जाएंगे। इसके अलावा मौजूदा समय 200 कार एयरपोर्ट की पार्किंग में खड़ी हो सकती है, जबकि विस्तार के बाद यहां 450 कार, चार बस एवं एप पर आधारित 50 टैक्सी को आसानी से खड़ा किया जा सकेगा।

एयरपोर्ट विस्तारीकरण कार्य के बाद यहां सात बड़े एवं आठ छोटे विमान एक साथ खड़े किए जा सकेंगे। इस पूरे कार्य की कुल लागत 173 करोड़ रुपये रहेगी। 15 माह के हिसाब से यह कार्य दिसंबर 2024 तक पूरा हो जाएगा। इस दौरान प्रयागराज एयरपोर्ट के विस्तार का कार्य शुरू होने के साथ ही अब वर्तमान टर्मिनल का पुनर्विकास भी होगा। इसका फायदा यह होगा कि वर्तमान टर्मिनल की यात्री क्षमता आने वाले दिनों में बढ़ जाएगी। यहां अभी 350 यात्रियों की ही क्षमता है, जो अब 650 होने जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें