संक्षेप में घटनाक्रम
- 29 मार्च : तड़के करीब तीन बजे बमरौली स्थित वायुसेना कैंपस में सरकारी आवास पर अफसर की हत्या।
- 31 मार्च : आरोपी सौरभ पासी, उसकी मां और पिता गिरफ्तार।
- 1 अप्रैल : जेल में बंद भाई हनी उर्फ गौतम को भी साजिश में शामिल बताया गया।
- 3 अप्रैल : अफसर की पत्नी ने पत्र भेजकर स्वतंत्र जांच की मांग की।
- 4 अप्रैल : तीन सदस्यीय एसआईटी का गठन।
- 5 अप्रैल : एसआईटी ने जांच शुरू की, विवेचक से पूछताछ की गई।
अब भी अनसुलझे हैं परिजनों की ओर से उठाए गए यह सवाल
1. चोरी के इरादे से कोई दो असलहे क्यों लेकर आएगा।
2. 15 दिन पहले असफल प्रयास के बाद दोबारा हाई सिक्योरिटी जोन में घुसने की हिम्मत कैसे हुई।
3. पहले एक सहयोगी के साथ गया था, इस बार अकेले क्यों।
4. आरोपी को पता था घर में तीन लोग रहते हैं, फिर भी भिड़ंत की आशंका को क्यों नजरअंदाज किया।
5. हत्या के बाद हमलावर आराम से निकल गया, न कोई घबराहट, न जल्दबाजी, क्या यह डकैती जैसी हरकत है।
6. फरवरी में आरोपी ने 1.5 लाख का आईफोन खरीदा, पैसे कहां से आए जब भाई की जमानत के लिए भी पैसे नहीं थे।
7. हत्या के लिए 40 हजार की पिस्टल और पांच हजार का तमंचा खरीदा, लेकिन मकसद चोरी बताया गया, यह विरोधाभास क्यों।