फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयरफोर्स  : प्रयागराज में आशुतोष दीक्षित रच चुके हैं शौर्य की इबारत, लड़ाकू विमान उड़ाने का है अनुभव

Wed, 07 Oct 2026 06:07 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

मध्य वायु कमान (बमरौली) के पूर्व एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित भारतीय वायु सेना के नए प्रमुख होंगे। वह 31 अक्तूबर को वर्तमान प्रमुख एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह के सेवानिवृत्त होने के बाद यह सर्वोच्च पद संभालेंगे।
विज्ञापन
आशुतोष दीक्षित, एयर मार्शल। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य वायु कमान (बमरौली) के पूर्व एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित भारतीय वायु सेना के नए प्रमुख होंगे। वह 31 अक्तूबर को वर्तमान प्रमुख एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह के सेवानिवृत्त होने के बाद यह सर्वोच्च पद संभालेंगे। एयर मार्शल दीक्षित ने 1 सितंबर 2024 से 30 अप्रैल 2025 तक मध्य वायु कमान के सी-इन-सी के रूप में सेवाएं दी थीं।

विज्ञापन


प्रयागराज में अपने आठ महीने के कार्यकाल में उन्होंने एयरबेसों की ऑपरेशनल क्षमता निखारी और बुनियादी ढांचे को मजबूत किया। उन्हें विभिन्न लड़ाकू विमानों पर 3,500 से अधिक घंटों का उड़ान अनुभव है। एयर मार्शल दीक्षित वायु सेना के जांबाज और रणनीतिक अधिकारियों में गिने जाते हैं। उन्होंने स्वदेशी तेजस प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। भारतीय वायु सेना को आत्मनिर्भर बनाने में भी उनका योगदान रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें