इलाहाबाद। आईईआरटी में बुधवार दोपहर दो छात्रों किसी बात पर लाइब्रेरी में भिड़ गए। उनके बीच हो रही मारपीट में एक छात्र की तरफ से कुछ बाहरी लड़के आ गए। साथी छात्रों से बाहरी लड़कों को मारपीट करते देखकर कॉलेज के छात्र टूट पड़े। परिसर में जो भी बाहरी युवक दिखा उसे दौड़ा दौड़ाकर पीटा। हंगामे की सूचना पर गेट के बाहर तैनात सिपाही पहुंचे तो छात्रों ने उनसे भी धक्कामुक्की की। बीचबचाव में कुछ सिपाहियों को भी चोटें आई हैं। कर्नलगंज पुलिस के पहुंचने के बाद मामला शांत हुआ।
आईईआरटी लाइब्रेरी में दो छात्रों के बीच कहासुनी के बाद भिड़ंत हो गई। इस पर एक छात्र की तरफ से कुछ बाहरी युवक आकर लाइब्रेरी के अंदर एक छात्र को पीटने लगे। परिसर में बाहरी लड़कों को मारपीट करते देख कॉलेज के छात्रों की भीड़ उनपर टूट पड़ी। फिर तो परिसर के अंदर जो भी बाहरी युवक दिखा उसे दौड़ाकर पीटा। मारपीट की घटना से परिसर में खलबली मच गई। हंगामे की सूचना पर शिक्षक और गेट के बाहर तैनात सिपाही पहुंचे। बीच बचाव में सिपाहियों को भी हल्की चोट आ गई। कर्नलगंज इंस्पेक्टर और सीओ वीरेंद्र कुमार के पहुंचने के बाद मामला शांत हुआ। इंस्पेक्टर सिद्धार्थ तोमर ने बताया कि कैंपस के अंदर बाहरी छात्रों के मारपीट की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी और छात्रों को समझाकर शांत कराया गया था। हालांकि इस मामले में देर रात किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी।