तस्वीर युक्त प्रमाण पत्र प्राप्त करने का भी बनेगा माध्यम
ऐसा पहली बार हो रहा है, जब डिजिटलीकरण को इतना ज्यादा फ्लो मिल रहा है। एआई चैट बॉट के जरिए महाकुंभ की यादगार निशानी देश दुनिया के श्रद्धालुओं को मिलने जा रही है। इसके लिए लिंक
https://chatbot.kumbh.up.gov.in पर जाना होगा। या फिर इसका क्यूआर स्कैन करके अपनी फोटो सहित महाकुंभ का प्रमाण पत्र हासिल कर सकते हैं। सीएम योगी के निर्देश पर देश के कोने कोने में एआई चैट बॉट का प्रचार किया जा रहा है। देश दुनिया में इसके प्रचार प्रसार के लिए सोशल मीडिया के जरिए डिजिटली प्रमोशन किया जा रहा है। साथ ही एक्स, व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम पर एआई चैट बॉट का ट्रेंड अचानक बढ़ गया है।
महाकुंभ में अपनी तरह का है यह पहला अभिनव प्रयोग
महाकुंभ में एआई जेनरेटिव चैटबॉट की हाईटेक टेक्नोलॉजी के जरिए इस तरह का पहला प्रयोग किया जा रहा है, जो महाकुंभ के लिए रोमांचित देश-विदेश के श्रद्धालुओं की सुविधा के मद्देनजर बनाया गया है। एआई जेनरेटिव चैटबॉट आपको दुनिया के किसी भी कोने से महाकुंभनगर तक सुरक्षित पहुंचाने में सक्षम है। साथ ही खाना, लॉकर, वॉशरूम, चेंजिंग रूम सहित सभी जरूरी जानकारी एआई चैट बॉट पलक झपकते बताएगा।
इन 11 भाषाओं में करेगा आपकी मदद
हिंदी, अंग्रेजी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम, गुजराती, मराठी, पंजाबी, बंगाली, उर्दू
बोलकर या लिखकर पूछ सकते हैं अपने सवाल
एआई चैटबॉट की विशेषता यह है कि इसमेंं बोलकर या लिखकर अपने सवाल आप पूछ सकते हैं। साथ ही, जवाब को अपनी भाषा में सुन भी सकते हैं। यह समस्याओं के निराकरण के साथ ही व्यक्तिगत जुड़ाव व अनुभव प्रदान करने का सशक्त माध्यम भी साबित हो रहा है।