फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिकता की मिसाल थीं अहिल्याबाई

विज्ञापन
फूलपुर में अहिल्याबाई होलकर त्रिशताब्दी कार्यक्रम में मौजूद मुख्य अतिथि।
विज्ञापन
फूलपुर व प्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र में जगह-जगह अहिल्याबाई होल्कर जन्म शताब्दी समारोह आयोजित किया गया। फूलपुर कस्बे में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि पूर्व विधायक प्रभा शंकर पांडेय ने कहा कि लोक माता अहिल्याबाई होल्कर का जीवन भारतीय संस्कृति व आध्यात्मिकता का अनुपम संगम था। शिव भक्ति और धार्मिक कार्यों के प्रति समर्पण ने उन्हें अमर बना दिया। अध्यक्षता करते हुए अमर नाथ यादव ने कहा कि अहिल्याबाई न केवल धर्म प्रेमी थीं, बल्कि उत्कृष्ट शासक भी थीं। संचालन अनिल मौर्या ने किया। मौके पर जिला मंत्री कमलेश मिश्रा, कमलेश पाल, रोहित केशरी, सुरेश चंद्र विश्वकर्मा, आलोक गुप्ता, सभासद बलवंत मौर्य, राम करन मौर्य, संगीता मौर्या, प्रमोद पाण्डेय, शाहिद अख्तर, लाल कृष्ण तिवारी, लक्ष्मीकांत शुक्ला रहे।
विज्ञापन

इसी क्रम में ब्लॉक मुख्यालय फूलपुर के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद पूर्व सांसद केसरी देवी पटेल रहीं। विशिष्ट तिथि ब्लॉक प्रमुख फूलपुर विपेंद्र सिंह पटेल ने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर नारी शक्ति की प्रतीक थीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें